इजरायल में अबकी बार मोदी के 'मित्र' की सरकार, बेंजामिन ने भारत से कैसे बनाया स्पेशल रिश्ता.. जानिए
जिस प्रकार नेतन्याहू भारत में खासे चर्चित हैं ठीक उसी प्रकार भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी भी इजरायल में बेहद लोकप्रिय कहे जाते हैं।
Netanyahu return: बेंजामिन नेतन्याहू छठी बार इजरायल के प्रधानमंत्री बन चुके हैं। दुनिया में दो ऐसे नेता रहे चुके हैं जिनकी मोदी से अगाढ़ मित्रता रह चुकी है। हाल में ही दिवंगत हुए पूर्व जापानी पीएम शिंजो एबे के बाद बेंजामिन नेतन्याहू ही वह ऐसे राजनेता हैं जिनकी नरेंद्र मोदी से दोस्ती की चर्चा पूरी दुनिया में होती है। जिस प्रकार भारत में नरेंद्र मोदी निर्विवादित रूप से सबसे शक्तिशाली नेता हैं ठीक उसी प्रकार इजरायल में बेंजामिन नेतन्याहू की तूती बोलती है। तभी तो नेतन्याहू को हराने के लिए बीते चुनाव में समूचा विपक्ष एक हो गया था जिसमें उन्हें सफलता भी मिली थी।
Image- File

मोदी और नेतन्याहू की विचारधारा समान
हालांकि इजरायल में यह गठबंधन अधिक कामयाब नहीं हो पाया और इसमें फूट पड़ गई। एक बार फिर से देश में पीएम पद के लिए चुनाव हुआ जिसमें बेंजामिन नेतन्याहू ने सबको पछाड़ते हुए फिर से कुर्सी पर कब्जा जमा लिया। पीएम मोदी और नेतन्याहू के बीच दोस्ती की एक खास वजह ये भी है कि दोनों ही एक समान विचारधारा से संबंध रखते हैं। जिस प्रकार पीएम मोदी की पार्टी भाजपा दक्षिणपंथी पार्टी कही जाती है ठीक उसी तरह नेतन्याहू खुद को दक्षिणपंथी बताते हैं।
पीएम मोदी इजरायल तो नेतन्याहू भारत में चर्चित
इन दोनों की दोस्ती में एक खास बात ये भी है कि जिस प्रकार नेतन्याहू भारत में खासे चर्चित हैं ठीक उसी प्रकार भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी भी इजरायल में बेहद लोकप्रिय कहे जाते हैं। इस बारे में न सिर्फ नेतन्याहू बल्कि पिछले चुनाव में उनकी जगह इजरायल के पीएम बने नेफ्ताली बेनेट भी यह पुष्टि कर चुके हैं। पीएम मोदी जब पहली बार नेफ्ताली बेनेट से मिले तो उन्होंने का भी था कि पीएम मोदी आप इजराइल में बहुत ज्यादा पॉपुलर हैं... आइए और मेरी पार्टी ज्वॉइन कीजिए। बेनेट की इस बात पर पीएम मोदी ठहाके मारकर हंसने लगे।

पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू का किया प्रचार
अब जब एक बार फिर से नेतन्याहू इजरायल के पीएम बने हैं तो ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि इससे दोनों देशों के संबंधों में और निकटता बढ़ेगी। मोदी जब 2019 में दूसरी बार पीएम बने थे तो नेतन्याहू ही वह सबसे पहले अंतरराष्ट्रीय नेता थे जिन्होंने नरेंद्र मोदी को शुभकामना भेजी थी। कुछ समय बाद जब इजरायल में चुनाव हुआ तो पीएम मोदी नेतन्याहू के चुनावी अभियान में भी शामिल हुए। और इससे पहले 2017 में जब मोदी इजरायल की यात्रा करने वाले पहले भारतीय पीएम बने, तो नेतन्याहू खुद बेन गुरियन एयरपोर्ट पर थे। एक भव्य आधिकारिक स्वागत के बाद, पीएम नेतन्याहू ने उन्हें गले लगाया, जिन्होंने हिंदी में कहा, "आपका स्वागत है मेरे दोस्त।"
इजरायल का दौरा करने वाले पहले भारतीय पीएम बने मोदी
नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हुए पीएम नेतन्याहू ने कहा, "हम लंबे समय से आपका इंतजार कर रहे थे। वास्तव में हमने इस दौरे का 70 वर्षो तक इंतजार किया, क्योंकि वास्तव में आपकी यह यात्रा एक ऐतिहासिक यात्रा है। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली इजरायल यात्रा है। हम खुली बाहों के साथ आपका स्वागत करते हैं। हम भारत को पसंद करते हैं, हम आपकी संस्कृति, आपके इतिहास, आपके लोकतंत्र और विकास को लेकर अपकी प्रतिबद्धता की सराहना करते हैं। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि वह इजरायल का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री के तौर पर खुद को सम्मानित महसूस कर रहे हैं।

भारत-इजरायल के बीच संबंधों की सीमा अनंत
पीएम मोदी ने कहा, भारत के पहले प्रधानमंत्री के तौर पर इजरायल की इस अभूतपूर्व यात्रा का गौरव पाकर मैं खुद को विलक्षण रूप से सम्मानित महसूस कर रहा हूं। तेल अवीव पहुंचने के बाद तुरंत अपने संबोधन में नेतन्याहू ने दोनों देशों के बीच मित्रता को 'स्वाभाविक' करार दिया। नेतन्याहू ने कहा कि तीन साल पहले मोदी के साथ पहली मुलाकात के दौरान मोदी ने उनसे कहा था कि भारत और इजरायल के बीच संबंधों की कोई सीमा अनंत है।












Click it and Unblock the Notifications