गाजा पट्टी को परमाणु बम से उड़ा दो.. बेंजामिन नेतन्याहू ने इजराइल के 'विनाशक' मंत्री को किया सस्पेंड

Israel-Palestine War: इजराइल के प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने देश के हेरिटेज मिनिस्टर अमीहाई एलियाहू को उनकी 'गाजा पर परमाणु हमला' करने की टिप्पणी से हंगामा मचने के कुछ घंटों बाद उन्हें मंत्री पद से हटा दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, हेरिटेज मिनिस्टर अमीहाई एलियाहू को सरकारी बैठकों से अनिश्चित काल के लिए सस्पेंड कर दिया गया है।

चरमपंथी दृष्टिकोण से खुद को दूर रखते हुए, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने बयान जारी किया है, कि इजरायल और इजरायली रक्षा बल (आईडीएफ) निर्दोष लोगों को नुकसान पहुंचाने से बचने के लिए अंतरराष्ट्रीय कानून के उच्चतम मानकों के मुताबिक काम कर रहे हैं।

Netanyahu Suspends Israeli Minister

प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा है, कि "प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का मानना है, कि मंत्री अमिहाई एलियाहू के बयान वास्तविकता पर आधारित नहीं हैं। इज़राइल और आईडीएफ निर्दोषों को नुकसान पहुंचाने से बचने के लिए अंतरराष्ट्रीय कानून के उच्चतम मानकों के अनुसार काम कर रहे हैं।" इज़राइल के प्रधान मंत्री के कार्यालय ने एक बयान में कहा, कि हम अपनी जीत तक ऐसा करना जारी रखेंगे।

इजराइली मंत्री ने क्या कहा था?

इजरायली अधिकारियों का कहना है, कि 7 अक्टूबर के हमास के हमलों में इजराइल के 1,400 लोग मारे गए। वहीं, हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 7 अक्टूबर से गाजा में इजरायल के सैन्य अभियान में 9,488 लोग मारे गए हैं।

वहीं, एक रेडियो इंटरव्यू के दौरान, इजरायली मंत्री से गाजा पट्टी पर "सभी को मारने के लिए किसी प्रकार के परमाणु बम" गिराने के बारे में सवाल पूछा गया था। इस पर, एलियाहू ने उत्तर दिया था, कि "यह एक विकल्प है"। एलियाहू बाद में "प्रतीकात्मक" टिप्पणी करकर अपनी टिप्पणी से मुकर गये थे।

द टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने गाजा के निवासियों को "नाज़ी" भी कहा था और गाजा पट्टी को मानवीय सहायता मिलने के खिलाफ भी आवाज उठाई थी। नेतन्याहू के कैबिनेट में शामिल में धुर दक्षिणपंथी मंत्री ने यह भी कहा, कि गाजा पट्टी में असंबद्ध नागरिकों जैसी "कोई चीज़ नहीं" है।

एलियाहू को बर्खास्त करने से पहले, विपक्षी नेता येर लैपिड ने भी एलियाहू के इस बेतुके सुझाव की आलोचना की थी, कि गाजा पट्टी पर परमाणु बम गिराना एक संभावना है। उन्होंने मंत्री की टिप्पणी को गैर-जिम्मेदाराना, भयावह और पागलपन भरी टिप्पणी" करार दिया।

लैपिड ने कहा, "उन्होंने हमास की कैद में रखे गये बंधकों के परिवारों को नाराज किया है, इजरायली समाज को नाराज किया है और हमारी अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया है।"

उन्होंने आगे कहा, कि "सरकार में चरमपंथियों की मौजूदगी हमें और युद्ध लक्ष्यों की सफलता को खतरे में डालती है। हमास को हराना और बंधकों को वापस करना हमारा लक्ष्य है।

इस युद्ध के समय सरकार को समर्थन दे रहे विपक्षी नेता लैपिड ने कहा, कि प्रधानमंत्री "नेतन्याहू को आज सुबह उन्हें बर्खास्त कर देना चाहिए।" इज़रायली रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने भी एलियाहू के बयानों को "निराधार" बताते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, कि "अच्छा है कि ये इज़राइल की सुरक्षा के प्रभारी लोग नहीं हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+