Nepal Plane Crash: नेपाल पीएम प्रचंड ने हादसे पर जताया दुख, बुलाई कैबिनेट की आपात बैठक

Nepal Plane Crash: नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने प्लेन हादसे पर दुख जताया है।नेपाल सरकार ने कैबिनेट की आपात बैठक बुलाई है।

Nepal Plane Crash

Nepal Plane Crash: नेपाल में एक बार फिर प्लेन क्रैश का बड़ा दर्दनाक हादसा सामने आया है। नेपाल के पोखरा इंटरनेशल एयरपोर्ट पर रनवे पर 72 सीटों वाला यात्री विमान (ATR-72 पैसेंजर प्लेन) दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्लेन नेपाल की राजधानी काठमांडू से पोखरा जा रहा था, जिसमें 68 यात्री सवार थे। हादसे के बाद सेना, सशस्त्र पुलिस बल, नेपाल पुलिस के साथ ही स्थानीय लोग रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं। नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने बताया है कि विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 68 हो गई। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने हादसे पर दुख जताया है।

विमान हादसे पर नेपाली पीएम का बयान

एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने कहा कि विमान राजधानी काठमांडू से मध्य नेपाल में पोखरा के लिए उड़ान भर रहा था। उन्होंने सुरक्षा कर्मियों और आम जनता से बचाव कार्य के प्रयासों में मदद करने का आग्रह किया है। वहीं पोखरा हवाई अड्डे पर यात्री विमान दुर्घटना के बाद नेपाल सरकार ने कैबिनेट की आपात बैठक बुलाई, जिसमें प्रचंड सरकार के कैबिनेट मंत्री मौजूद रहे। इस दौरान नेपाल में कल (सोमवार) सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। वहीं हादसे की जांच के लिए पांच सदस्यीय जांच कमेटी गठित करने का भी फैसला किया।

5 भारतीय नागरिक भी थे सवार

प्लेन में 68 यात्रियों के अलावा चालक दल के 4 सदस्यों भी शामिल थे। विमान में 5 भारतीय नागरिक भी सवार थे। नेपाल हवाईअड्डा प्राधिकरण ने बताया कि नेपाल में पोखरा हवाई अड्डे पर विमान दुर्घटना में 53 नेपाली, 5 भारतीय, 4 रूसी, एक आयरिश, 2 कोरियाई, 1 अर्जेंटीना और एक फ्रांसीसी नागरिक सवार थे।

इससे पहले नेपाल सेना के प्रवक्ता ने हादसे पर जानकारी देते हुए कहा था कि विमान दुर्घटना में कुल 16 शव बरामद हुए हैं। येती (Yeti) एयरलाइंस के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला ने बताया था कि विमान में दो बच्चों सहित 10 विदेशी नागरिक सवार थे।

मई 2022 प्लेन क्रैश में 22 लोगों की मौत

इससे पहले पिछले साल मई 2022 में भी ऐसा ही एक हादसा देखने को मिली था, जिसमें नेपाल की तारा एयरलाइन का विमान हादसे का शिकार हो गया था। इस प्लेन क्रैश में 4 भारतीयों सहित सभी 22 लोगों की जान चली गई थी। विमान ने पोखरा से जोमसोम के लिए उड़ान भरी थी, जिसके बाद उसका संपर्क टूट गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+