भूकंप के बाद नेपाल में बाढ़ का खतरा, भारत पर भी असर
नयी दिल्ली। नेपाल अभी विनाशकारी भूकंप की मार से खुद के संभाल भी नहीं पाया था कि अब वहां बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। पश्चिम नेपाल में भूस्खलन के कारण ये बाढ़ का खतरा नेपाल के साथ-साथ भारत के सिर पर भी मंडराने लगा है। [गजब का ऑफर: घर के साथ सुंदर-सेक्सी बीवी फ्री]

भूस्खलन के कारण म्यागदी ज़िले में काली गंडकी नदी रुक गई है, जिससे वहां एक गहरी झील बन गई है। नदी की रुकावट के बाद से बाढ़ आने के आसार दिख रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि पानी का स्तर 200 मीटर तक चढ़ गया है।
भारत के इन शहरों के लिए काल बन सकता है भूकंप
आपको बता दें कि 25 अप्रैल को आए भूकंप के बाद नेपाल में बार-बार भूस्खलन की स्थिति बनी हुई है। ताज़ा भूस्खलन लगभग आधी रात को हुआ। भूस्खलन के बाद लोगों को निकालकर सुरक्षित इलाकों में पहुंचा दिया गया है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि इस भूस्खलन और नदी रुकने के कारण नेपाल एक बड़े बिजली संयंत्र को नुक़सान हो सकता है। वहीं इस बाढ़ का असर नेपाल से सटे भारतीय राज्यों में भी होने के आसार है।












Click it and Unblock the Notifications