Nepal Flight Fire: नेपाल में उड़ान भरने के बाद फ्लाइट में लगी आग, दुबई जा रहा था विमान
Nepal Flight Fire News: नेपाल के काठमांडू एयरपोर्ट पर उड़ान भरने के बाद एक फ्लाइट में आग लगने से हड़कंप मच गया। फ्लाइट दुबई जा रही थी।

पड़ोसी देश नेपाल में फ्लाइट के हादसों की खबरें थमने का नाम नहीं ले रही है। अब काठमांडू एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद दुबई की एक फ्लाइट में आग लगने से हड़कंप मच गया, जिसके तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर तैनात कर दी गई। फिलहाल स्थिति सामान्य है।
जानकारी के मुताबिक फ्लाई दुबई (Fly Dubai) के एक विमान में काठमांडू एयरपोर्ट पर उड़ान भरने के बाद आग लग गई। जिसके बाद एयरपोर्ट लैडिंग कराते हुए एयरपोर्ट पर दमकल की गाड़ियों को तैनात कर दिया गया।
दुबई से भरी उड़ान
हालांकि, घटना के कुछ वक्त बाद ही नेपाल के पर्यटन मंत्री ने बताया कि दुबई जा रही फ्लाइट पर अब सब कुछ ठीक है। विमान दुबई के लिए रवाना कर दिया गया है। इधर, नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने कहा कि दुबई फ्लाइट 576 (बोइंग 737-800) काठमांडू से दुबई उड़ान अभी सामान्य है।
अधिकारियों ने कहा कि फ्लाई दुबई की फ्लाइट प्लान के मुताबिक अपने गंतव्य से दुबई के लिए आगे बढ़ गई है। काठमांडू हवाई अड्डे का संचालन 1614 UTC (स्थानीय समयानुसार रात 09:59 बजे) से सामान्य है।
एयरलाइंस ने दिया ये बयान
वहीं फ्लाई दुबई एयरलाइंस के प्रवक्ता ने कहा कि काठमांडू से दुबई जाने वाली फ्लाई दुबई फ्लाइट 576 काठमांडू से उड़ान भरने के दौरान एक पक्षी से टकरा गई। मानक प्रक्रिया का पालन करने के बाद दुबई के लिए उड़ान सामान्य रूप से जारी रहेगी और स्थानीय समयानुसार 00:14 बजे पहुंचेगी।
जानकारी के मुताबिक फ्लाइट में 120 नेपाली नागरिक और 49 विदेशी नागरिक सवार थे। इंजन में आग लगने की घटना 9 बजे के करीब की बताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications