नेपाल ने पार की सारी हदें, भारत की जमीन को अपना बताने के बाद रेडियो पर सुनाया वहां के मौसम का हाल
नई दिल्ली। चीन के साथ जारी सीमा विवाद के बीच अब नेपाल ने भी भारत के कुछ हिस्से पर अपना दावा ठोका है। नेपाल की संसद ने इस महीने के शुरू में लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा के विवादित क्षेत्रों को अपने क्षेत्र के हिस्से के रूप में दिखाने वाले राजनीतिक मानचित्र को पास किया। इसी सप्ताह नेपाल की राष्ट्रपति ने भी संशोधन पर हस्ताक्षर करके नए नक्शे को संविधान में जोड़ लिया है। इतना ही नहीं अब नेपाली एफएम रेडियो स्टेशनों ने इन तीन क्षेत्रों के मौसम बुलेटिन देना भी शुरू कर दिया है।

भारत के इन क्षेत्रों का बताया मौसम का हाल
बता दें कि भारत ने नेपाल द्वारा जारी विवादित नक्शे को मानने से पहले ही इनकार कर दिया है। इसके बावजूद नेपाल सरकार लगातार इन क्षेत्रों पर अपना दावा करता रहा है। अब नेपाल ने सारी हदों को पार करते हुए उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भारत-नेपाल सीमा के करीब अपने रेडियो पर लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा के मौसम का हाल बताना शुरू कर दिया है। ये एफएम रेडियो स्टेशन नेपाल के दारचूला जिले में स्थित हैं और स्थानीय लोगों के अनुसार, पिथौरागढ़ में भारत की तरफ धारचूला, बलुआकोट, जौलजीबी और कालिका शहरों के सीमावर्ती क्षेत्रों में सुना जा सकता है।

भारत ने भी पाकिस्तान के खिलाफ अपनाई थी यही रणनीति
उत्तराखंड में स्थित धारचूला में रूंग समुदाय के एक प्रमुख नेता कृष्णा गर्ब्याल ने ने बताया कि इन नेपाली एफएम स्टेशनों ने कालापानी, लिपुलेख और लिंपियाधुरा की मौसम संबंधी रिपोर्टों की जानकारी देना शुरू कर दिया है। भारत ने जिस तरह पीओके के क्षेत्रों का मौमस रिपोर्ट देना शुरू किया है उसी तरह नेपाल ने भी इन क्षेत्रों को अपना बताया है। मालूम हो कि मई के पहले सप्ताह में, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अपने मौसम पूर्वानुमानों में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में मुजफ्फराबाद और गिलगित-बाल्टिस्तान जैसे शहरों को शामिल किया था, जिसमें कहा गया था कि PoK भारत का हिस्सा है।

क्या इस महिला ने भड़काया नेपाल को भारत के खिलाफ?
एजेंसियों की मानें तो नेपाल में चीनी राजदूत होऊ यांगी इस देश को पड़ोसी भारत के खिलाफ भड़काने में लगी हुई हैं। नेपाल की राष्ट्रपति बिदया देवी भंडारी ने भी देश के नए नक्शे को मंजूरी दे दी है। इस नए नक्शे के बाद उत्तराखंड में भारत की सीमा पर नेपाल ने हथियारबंद जवान तैनात कर दिए हैं। नेपाल अपने इस नए नक्शे में लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को अपनी सीमा में दिखाया है। इंडियन आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने चीन का नाम लिए बिना कहा था कि भारत जानता है कि किसके कहने पर नेपाल ने अचानक सीमा विवाद खड़ा कर दिया है।
Recommended Video
यह भी पढ़ें: मिलिए चीन की उस महिला से जिसके कहने पर भारत के खिलाफ हो गए नेपाल के पीएम, बदल डाला देश का नक्शा












Click it and Unblock the Notifications