Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Nepal Protest Photos: कहां-कहां कर्फ्यू? कितनी लाशें? मरने वाले कौन? GenZ बगावत के 8 सवाल-टटोलें नेपाल की नब्ज

Nepal Gen Z Protest: नेपाल इन दिनों खूनी उथल-पुथल से जूझ रहा है। राजधानी काठमांडू की सड़कों पर हजारों जेन-जेड युवा सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ बगावत पर उतर आए हैं। 8 सितंबर 2025 को शुरू हुआ ये विरोध प्रदर्शन इतना उग्र हो गया कि प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन के गेट तोड़ दिए, आगजनी की, और पुलिस से भिड़ गए।

हालात बेकाबू होने पर नेपाली सेना को उतारा गया, और काठमांडू, पोखरा, इटहरी, बुटवल, और भैरहवा में कर्फ्यू लगाया गया। पुलिस फायरिंग में कम से कम 18 लोगों की मौत और 100 से ज्यादा घायल होने की खबर है। भारत ने भी नेपाल सीमा पर SSB की तैनाती बढ़ाकर चौकसी कड़ी कर दी है। आइए, 'जेन-जेड क्रांति' की पूरी कहानी और 8 सवालों के जवाब को नेपाल की नब्ज...

Nepal Gen-Z Protest 2025

Kathmandu Riot- काठमांडू में बवाल: क्या हुआ?

8 सितंबर 2025 को सुबह 9 बजे (3:15 GMT) काठमांडू के मैतीघर मंडला में हजारों जेन-जेड युवा इकट्ठा हुए। ये 'हामी नेपाल' नामक NGO द्वारा आयोजित रैली थी, जिसे जिला प्रशासन से मंजूरी मिली थी। प्रदर्शनकारी 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स (Facebook, Instagram, WhatsApp, YouTube, आदि) पर बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ नारे लगा रहे थे। नारे थे - 'भ्रष्टाचार बंद करो, सोशल मीडिया नहीं', 'सोशल मीडिया पर बैन हटाओ', और 'युवा भ्रष्टाचार के खिलाफ'।

प्रदर्शन शांतिपूर्ण शुरू हुआ, लेकिन जल्द ही न्यू बनेश्वर में संसद भवन के पास पहुंचकर उग्र हो गया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बैरिकेड्स तोड़ दिए, संसद के गेट नंबर-2 पर आग लगा दी, और एक एंबुलेंस को जला दिया। पुलिस ने आंसू गैस, वाटर कैनन, रबर बुलेट्स, और लाइव एमुनिशन का इस्तेमाल किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हिंसा में 18 लोग मारे गए और 100 से ज्यादा घायल हुए, जिनमें 2 पत्रकार भी शामिल हैं। काठमांडू के नेशनल ट्रॉमा सेंटर, सिविल हॉस्पिटल, और एवरेस्ट हॉस्पिटल में घायलों का इलाज चल रहा है।

Nepal Gen-Z Protest 2025

8 सवालों में नेपाल की नब्ज

1. नेपाल में विरोध प्रदर्शन कब शुरू हुआ?-Nepal Protests Stating Time

प्रदर्शन 8 सितंबर 2025 को सुबह 9 बजे (3:15 GMT) शुरू हुआ। मैतीघर मंडला, काठमांडू में युवा इकट्ठा हुए, जो शहर का एक प्रतिष्ठित चौराहा है। 'हामी नेपाल' नामक संगठन ने इसकी अगुवाई की।

Nepal Gen-Z Protest 2025

2. प्रदर्शनकारी कहां-कहां मार्च?- Gen-Z Protest Places

काठमांडू (Kathmandu): प्रदर्शनकारी मैतीघर मंडला से शुरू होकर न्यू बनेश्वर में संसद भवन तक पहुंचे। कुछ ने प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के बालुवाटार निवास और राष्ट्रपति भवन (शीतल निवास) के पास भी प्रदर्शन किया।

पोखरा (Pokhara): प्रदर्शनकारियों ने गंडकी प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय पर पथराव किया और तोड़फोड़ की कोशिश की।
इटहरी (Itahari): सुनसरी जिले में हिंसक झड़पें, जिसके बाद अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा।
बुटवल (Butwal), भैरहवा (Bhairahawa), बिराटनगर (Biratnagar), चितवन (Chitwan), नेपालगंज (Nepalgunj), झापा (दमक): इन शहरों में भी प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे, टायर जलाए, और सरकारी दफ्तरों पर हमले किए।

Nepal Gen-Z Protest 2025

3. Gen-Z Protests Update: जेन-जेड विरोध प्रदर्शन में क्या हो रहा है?

काठमांडू में 27 साल के मास्टर्स छात्र आयुष बस्याल के मुताबिक, प्रदर्शन में हजारों स्कूल-कॉलेज छात्र, कुछ अपनी यूनिफॉर्म में, शामिल थे। प्रदर्शन की शुरुआत शांत थी, लेकिन 'हट्टे-कट्टे युवकों' ने मोटरसाइकिलों पर आकर अराजकता फैलाई। इन लोगों ने बैरिकेड्स तोड़े और संसद परिसर में घुस गए।

  • हिंसा: प्रदर्शनकारियों ने पेड़ की टहनियां, पानी की बोतलें, और पत्थर फेंके। जवाब में पुलिस ने रबर बुलेट्स, आंसू गैस, और लाइव फायरिंग की।
  • नुकसान: संसद का गेट तोड़ा गया, एक एंबुलेंस जलाई गई, और पुलिस गार्ड हाउस पर हमला हुआ।
  • पत्रकारों पर हमला: कान्तिपुर टीवी के श्याम श्रेष्ठ, नया पत्रिका के दीपेंद्र धुंगाना, और नेपाल प्रेस के उमेश कार्की रबर बुलेट्स से घायल हुए।
Nepal Gen-Z Protest 2025

4. Gen-Z's Protests Reason- जेन-जेड के विरोध के पीछे क्या है?

जेन-जेड की बगावत सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ है। पोखरा यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर योग राज लामिछाने ने कहा, 'युवा सत्ता में अविश्वास और निर्णय प्रक्रिया से बाहर होने की हताशा से भरे हैं।' प्रमुख कारण:-

  • सोशल मीडिया बैन: 4 सितंबर 2025 को सरकार ने 26 प्लेटफॉर्म्स (Facebook, Instagram, WhatsApp, YouTube, आदि) पर बैन लगाया, क्योंकि ये स्थानीय रजिस्ट्रेशन में फेल रहे।

भ्रष्टाचार:

  • 2017 एयरबस डील: नेपाल एयरलाइंस को 1.47 अरब NPR का नुकसान।
  • पोखरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: 14 अरब NPR की हेराफेरी।
  • गिरी बंधु टी एस्टेट: सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को दरकिनार कर रियल एस्टेट फर्मों को फायदा पहुंचाया।
  • मंत्री राजकुमार गुप्ता: 7.8 मिलियन NPR की रिश्वत मांगने का ऑडियो लीक, जिसके बाद इस्तीफा।
  • प्रेरणा: श्रीलंका (2022) और बांग्लादेश (2024) की जनक्रांति ने युवाओं को प्रेरित किया। टिकटॉक पर नेपाली नेताओं के बच्चों की लक्जरी लाइफ के वीडियो ने गुस्सा भड़काया, क्योंकि नेपाल में प्रति व्यक्ति आय $1,300/वर्ष है।
Nepal Gen-Z Protest 2025

5. Why Nepal Ban Social Media: नेपाल ने सोशल मीडिया पर बैन क्यों लगाया?

4 सितंबर 2025 को प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की सरकार ने 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बैन लगाया। कारण:-

  • रजिस्ट्रेशन फेल: सरकार ने 28 अगस्त 2025 को कंपनियों को 7 दिन का अल्टीमेटम दिया था कि वो नेपाल टेलीकॉम अथॉरिटी (NTA) के साथ रजिस्टर करें, स्थानीय प्रतिनिधि नियुक्त करें, और शिकायत निवारण तंत्र बनाएं। TikTok, Viber, और WeChat ने रजिस्टर किया, लेकिन बाकी फेल रहे।
  • सरकारी दावा: संचार मंत्रालय के प्रवक्ता गजेंद्र कुमार ठाकुर ने कहा, 'फर्जी ID से हेट स्पीच, फेक न्यूज, और साइबर क्राइम बढ़ रहे थे।'
  • प्रभाव: नेपाल की 90% आबादी (3 करोड़ में से) इंटरनेट यूज करती है। 7.5% आबादी विदेश में रहती है और WhatsApp, Meta Messenger पर निर्भर है। बैन से छात्रों, बिजनेस, और टूरिज्म को नुकसान हुआ।

6. जमीनी स्तर पर लेटेस्ट स्थिति क्या है? कहां-कहां कर्फ्यू?

  • काठमांडू: न्यू बनेश्वर, सिंह दरबार, राष्ट्रपति भवन (शीतल निवास), उपराष्ट्रपति निवास (लैंचौर), और प्रधानमंत्री निवास (बालुवाटार) में 12:30 PM से 10:00 PM तक कर्फ्यू। नेपाली सेना तैनात।
  • पोखरा: गंडकी CM ऑफिस पर पथराव, कर्फ्यू लागू।
  • इटहरी: सुनसरी जिले में 3:30 PM से अनिश्चितकालीन कर्फ्यू।
  • बुटवल, भैरहवा: रुपंदेही जिला प्रशासन ने 4 PM से 10 PM तक कर्फ्यू।
  • झापा (दमक): प्रदर्शनकारियों ने PM ओली का पुतला जलाया, दमक म्युनिसिपल ऑफिस पर हमला। 5 मौतें, 80 घायल।
  • हिंसा: रबर बुलेट्स, आंसू गैस, और लाइव फायरिंग से 14 मौतें। नेशनल ट्रॉमा सेंटर में 6, सिविल हॉस्पिटल में 3, एवरेस्ट हॉस्पिटल में 3, और काठमांडू मेडिकल कॉलेज में 1 मौत।

7. Gen-Z Demands: जेन-जेड की मांगें क्या हैं?

  • सोशल मीडिया बैन हटाओ: 26 प्लेटफॉर्म्स पर बैन रद्द हो।
  • भ्रष्टाचार पर कार्रवाई: पोखरा एयरपोर्ट, एयरबस डील, और गिरी बंधु टी एस्टेट जैसे मामलों में दोषियों को सजा।
  • प्रधानमंत्री का इस्तीफा: केपी शर्मा ओली और गृह मंत्री रमेश लेखक इस्तीफा दें।
  • निष्पक्षता और जवाबदेही: कानून का शासन, पारदर्शिता, और युवाओं की आवाज को सुनने की मांग।

8. जेन-जेड प्रदर्शन में कितनों की मौत? कौन हैं मरने वाले?(Gen-Z protests Died People Name List)

  • मौतों की संख्या: 8 सितंबर 2025 की शाम 6:45 PM तक 18 (कुछ रिपोर्ट्स में 16 की बात)।

मरने वालों की पहचान: अभी तक मृतकों की आधिकारिक पहचान नहीं हुई। काठमांडू पोस्ट के मुताबिक:-

  • 6 मौतें: नेशनल ट्रॉमा सेंटर (सिर और छाती में गोली लगने से)।
  • 3 मौतें: सिविल हॉस्पिटल।
  • 3 मौतें: एवरेस्ट हॉस्पिटल।
  • 1 मौत: काठमांडू मेडिकल कॉलेज, सिना मंगल।
  • 1 मौत: न्यू बनेश्वर में संसद परिसर के अंदर।

घायल: 100 से ज्यादा, जिनमें 10 गंभीर (सिर और छाती में रबर बुलेट्स या लाइव राउंड्स लगे)। पत्रकार और पुलिसकर्मी भी घायल।

नेपाल की जनता का गुस्सा

काठमांडू मेयर बालेन्द्र शाह ने प्रदर्शन का समर्थन किया और Facebook पर लिखा, 'मैं उम्र की वजह से शामिल नहीं हो सकता, लेकिन मेरा पूरा समर्थन है।' नेपाली अभिनेता हरि बंश आचार्य ने कहा, 'आज के युवा सिर्फ सोचते नहीं, सवाल उठाते हैं।'

नेपाल में जेन-जेड क्रांति ने काठमांडू, पोखरा, इटहरी, और अन्य शहरों को हिलाकर रख दिया। सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू हुआ ये प्रदर्शन 18 मौतों और 100 से ज्यादा घायलों के साथ खूनी हो गया। कर्फ्यू, सेना की तैनाती, और पुलिस फायरिंग ने हालात को और तनावपूर्ण बना दिया। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की कुर्सी खतरे में है। सवाल ये है - क्या जेन-जेड की बगावत नेपाल को बदल देगी? आप क्या सोचते हैं? कमेंट बॉक्स में बताएं...

ये भी पढ़ें- Nepal Protest: PM KP Sharma Oli से मांगा इस्तीफा, घर पर किया हमला, हाथ से निकले हालात!

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+