Nepal Protest: PM KP Sharma Oli से मांगा इस्तीफा, घर पर किया हमला, हाथ से निकले हालात!

Nepal Protest: नेपाल में सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों ने सोमवार को हिंसक रूप ले लिया, जिसमें पुलिस के साथ झड़पों में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई।राजधानी काठमांडू से लगभग 400 किलोमीटर दूर, प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली के गृह नगर दमक तक भी यह आग फैल गई है।

PM ओली के घर पर हमला

कोशी राज्य के पूर्वी नेपाल में स्थित दमक इलाके में ओली के पैतृक घर पर प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया। स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस को चेतावनी स्वरूप गोलियां चलानी पड़ीं। काठमांडू पोस्ट के अनुसार, प्रदर्शनकारी नेपाली संसद के बाहर भी पुलिस से भिड़ गए, जिससे तनाव और बढ़ गया।

Nepal Protest

ओली से मांगा इस्तीफा

इस बीच, आरएसपी सांसद सुमना श्रेष्ठ ने प्रधानमंत्री केपी ओली शर्मा से इस्तीफा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए प्रधानमंत्री के पास पद पर बने रहने का कोई नैतिक आधार नहीं है। उनके इस बयान से नेपाल की सियासत में हलचल तेज हो गई है।

नेपाल में बढ़ती अशांति के मद्देनजर, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने भारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी है। जवानों को सीमा पार करने वालों की पहचान की सावधानीपूर्वक जांच करने का निर्देश दिया गया है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

हाईवे पर भंयकर उत्पात

ज्यादातर युवा प्रदर्शनकारियों ने ईस्ट वेस्ट हाईवे पर कई जगहों पर आग लगा दी, जिससे यातायात बाधित हो गया। इस आगजनी के कारण हाईवे कुछ समय के लिए अवरुद्ध रहा। सिर्फ सोशल मीडिया ही इस आंदोलन की वजह नहीं है, बल्कि केपी शर्मा ओली की सरकार द्वारा हो रहे भयंकर भ्रष्टाचार से भी जनता त्रस्त हो चुकी थी। इस वजह से ये आंदोलन और तेज हो गया।

जहां सोशल मीडिया प्रतिबंध के खिलाफ व्यापक विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इन झड़पों में हुई मौतों ने स्थिति की गंभीरता को और बढ़ा दिया है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+