Neal Mohan YouTube के अगले CEO होंगे, भारतीय मूल के उत्तराधिकारी को कमान सौंप भावुक हुए सुसान वोज्स्की
भारतीय मूल को नील मोहन YouTube के अगले CEO होंगे। भारतीय मूल के उत्तराधिकारी नील मोहन को कमान सौंपते समय वर्तमान सीईओ सुसान वोज्स्की भावुक हो गए। बता दें कि नील इससे पहले गूगल की अलग-अलग यूनिट में सेवाएं देते रहे हैं।

Neal Mohan YouTube के अगले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) होंगे। इस सफलता से वैश्विक मंच पर एक बार फिर भारत का डंका बजा है। गूगल से जुड़े वी़डियो प्लेटफॉर्म YouTube के मुखिया नील मोहन की राष्ट्रीयता भारतीय-अमेरिकी है। रिपोर्ट्स में कहा गया कि नील वर्तमान यूट्यूब चीफ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) Wojcicki के बाद कंपनी के अगले CEO नियुक्त किए गए हैं। बता दें कि दुनिया की सबसे बड़ी सर्च इंजन- गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई भी भारतीय मूल के ही हैं। माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला की जड़ें भी इंडिया से जुड़ी हैं।
Neal Mohan YouTube से पहले भी अहम पदों पर रहे
यूट्यूब की लीडरशिप में बदलाव की खबर माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर से सामने आई। इसमें कहा गया कि भारतीय-अमेरिकी नील मोहन यूट्यूब के अगले मुख्य कार्यकारी अधिकारी होंगे। नील मोहन वर्तमान में YouTube के मुख्य उत्पाद अधिकारी हैं। YouTube से जुड़ने से पहले, मोहन Google में वरिष्ठ उपाध्यक्ष (SVP), डिस्प्ले और वीडियो विज्ञापन (Display and Video Ads) रह चुके हैं।
Recommended Video
वोजसिकी 'भारतीय उत्तराधिकारी' पर क्या बोले?
विदाई से पहले एक पत्र में वोजसिकी ने घोषणा की कि नील मोहन उत्तराधिकारी होंगे। उन्होंने मोहन के बारे में कहा कि मोहन एक उत्कृष्ट नेता हैं जो इस समुदाय और इसकी जरूरतों को किसी से बेहतर समझते हैं। वोजसिकी नील की मदद करने के लिए कुछ समय के लिए कार्यालय में बने रहेंगे। यूट्यूब सीईओ पद छोड़ने के बाद वे Google और अल्फाबेट के सलाहकार के रूप में काम करेंगे।
वर्तमान यूट्यूब मुखिया का इस्तीफा
वर्तमान यूट्यूब सीईओ सुसान वोज्स्की ने "व्यक्तिगत परियोजनाओं" का हवाला देते हुए अपने इस्तीफे की घोषणा की। ट्विटर पर यूट्यूब क्रिएटर्स ने वोजसिकी के इस्तीफे की जानकारी दी और ऑनलाइन वीडियो-शेयरिंग प्लेटफॉर्म में योगदान देने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।
यूट्यूब छोड़ना भावुक मोमेंट
यूट्यूब क्रिएटर्स ने वोजसिकी के संदेश को भी साझा किया। इसमें कहा गया, "इससे पहले आज मैंने कर्मचारियों को एक ईमेल भेजा था जिसमें घोषणा की गई थी कि मैं अपने परिवार, स्वास्थ्य और व्यक्तिगत परियोजनाओं पर केंद्रित एक नया अध्याय शुरू करने के लिए YouTube के प्रमुख के रूप में अपनी भूमिका से पीछे हटूंगा।" उन्होंने कहा, वे कुछ ऐसे प्रोजेक्ट पर काम करेंगे, जिन्हें लेकर वे काफी भावुक हैं।
CEO को कहानियों से मिली प्रेरणा!
शानदार लीडर की तरह क्रिएटर्स के प्रति कृतज्ञता जाहिर करते हुए वोजसिकी ने कहा, आपके द्वारा बनाए गए अविश्वसनीय YouTube कम्युनिटी के लिए पहली पंक्ति में बैठना मेरे करियर का सम्मान रहा है। दृढ़ता, रचनात्मकता और प्रेरणा की आपकी कहानियां दैनिक प्रेरणा का स्रोत थीं और मुझे एक वकील और प्रबंधक बनने के लिए प्रेरित किया। यह समुदाय आप सभी ने बनाया है। आपके साथ बैठना, यह सुनना कि आप मंच का उपयोग कैसे कर रहे हैं, और प्रतिक्रिया को सुनना मेरे काम का एक निरंतर आकर्षण था।
YouTube टीम ऐसे व्यापक बनी
बकौल वोजसिकी, कभी-कभी आपने जो कहा वह कठिन और स्पष्ट था, लेकिन यह मेरे लिए महत्वपूर्ण था। इससे YouTube टीम व्यापक बनी। सुनने से और बेहतर करने के लिए प्रेरणा मिली। उन्होंने अपने पत्र में लिखा, आज, YouTube समुदाय अविश्वसनीय रूप से मजबूत है। आप व्यवसाय बना रहे हैं और अपने सपनों को साकार कर रहे हैं।"
यूजर्स ने कहानियों का हिस्सा बनाया- आभार
वोजसिकी ने लोगों को धन्यवाद देते हुए अपने पत्र का अंत किया। उन्होंने कहा, "आखिरकार, इतने वर्षों में सब कुछ के लिए धन्यवाद। अपने स्टूडियो, अपने घरों और अपने जीवन में मेरा स्वागत करने के लिए धन्यवाद। जो आप फिर से दुनिया के साथ साझा कर रहे हैं, मुझे ऐसी अविश्वसनीय कहानियों का हिस्सा बनने देने के लिए धन्यवाद।"












Click it and Unblock the Notifications