सुबह हार गए थे नवाज शरीफ, बेटी मरियम ने ऐसा क्या किया कि शाम में मिलने लगी जीत,आखिर में क्या परिणाम आया?
पाकिस्तान में चुनाव के नाम पर मजाक चल रहा है। देश में पीटीआई के आरोप सच साबित होते दिख रहे हैं। नवाज शरीफ, बिलावल भुट्टो, पाकिस्तानी सेना और चुनाव आयोग मिलकर अपने हिसाब से परिणामों की घोषणा कर रहे हैं।
नवाज शरीफ जो कि आज सुबह मनसेहरा सीट से हार चुके थे अब उन्हें जीता हुआ करार दे दिया गया है। नवाज मनसेहरा सीट पर इमरान समर्थित उम्मीदवार शहजादा गुस्ताप खान से करीब 10 हजार वोटों के मार्जिन से चुनाव हार गए थे।

सुबह पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि नवाज शरीफ को मनसेहरा में 63,054 वोट मिले, जबकि उनके विरोधी उम्मीदवार गुस्तास्प खान को 74,713 वोट मिले। ऐसे में लगभग 10 हजार वोटों के साथ नवाज शरीफ को हार नसीब हुई थी। हालांकि कुछ ही घंटे के बाद एक फर्जी फॉर्म-47 लाकर नवाज शरीफ को इस सीट से जीता हुआ बता दिया गया था।
हालांकि नवाज शरीफ को विजेता बनाने की ये चाल सफल नहीं हो पाई। शाम तक आए 'आखिरी परिणाम' में नवाज शरीफ पीटीआई समर्थित उम्मीदवार से 25 हजार वोटों से पीछे चल रहे थे। शहजादा गुस्ताप खान को 1,05 हजार से अधिक वोट मिले हैं जबकि नवाज शरीफ को लगभग 80 हजार वोट मिले।
आपको बता दें कि मनसेहरा को पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज का गढ़ माना जाता है। इसके बावजूद उन्हें हार का सामना करना पड़ा। दिलचस्प बात ये है कि नवाज शरीफ लाहौर की NA-130 सीट से जीत भी किसी को नहीं पच रही है। दरअसल उनके खिलाफ PTI समर्थक यासमीन रशीद चुनाव लड़ रही थीं। रशीद काफी घंटे तक नवाज पर बढ़त बनाए हुए थीं। दोनों के बीच 55,981 वोटों का अंतर रहा।
ऐसा कहा जा रहा है कि लाहौर की एनए-130 सीट पर भी नवाज को जिताने के लिए तिकड़मबाजी हुई है। दरअसल सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं जहां एनए-130 सीटों पर पड़े कुल वोटों से ज्यादा वैलिड वोटों की गिनती की गई है।
वहीं, दूसरी ओर कुल 18 उम्मीदवारों में से 14 को 0 वोट दिखाए गए हैं। ऐसे में सवाल खड़ा हो गया है कि नवाज शरीफ चुनाव जीते हैं या उन्हें धांधली करके विजेता घोषित कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications