भारत में मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में नवाज शरीफ के खिलाफ NAB करेगी जांच
इस्लामाबाद। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के खिलाफ नया मामला सामने आया है। पाकिस्तान नेशनल एकाउंटेबिलिटी (एनएबी) कोर्ट ने नवाज शरीफ और अन्य लोगों के खिलाफ भारत में 4.9 बिलियन डॉलर जमा करने का आरोप में मामले की जांच के आदेश भी दे दिए हैं। पाकिस्तानी मीडिया ने अपनी रिपोर्ट में नवाज शरीफ पर यह नया आरोप लगाया है। इससे पहले बर्खास्त प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनके परिवार के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एएनबी ने लेटर लिख सुप्रीम कोर्ट से और समय मांगा था।

पाकिस्तान के जियो इंग्लिश न्यूज के मुताबिक, नवाज शरीफ और कुछ लोगों ने भारत में कथित तौर पर 4.9 अरब डॉलर अवैध तौर पर जमा किए हैं। मीडिया रिपोर्ट के आधार पर एनएबी ने शरीफ के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इस राशि को भारतीय वित्त मंत्रालय में जमा कराया गया, जिससे भारत का फॉरन एक्सचेंज रिजर्व बढ़ गया और पाकिस्तान को इससे काफी नुकसान हुआ।
भ्रष्टाचार मामलों में फंसे नवाज शरीफ को पिछले साल सुप्रीम कोर्ट ने उनके पद से बर्खास्त कर दिया था। पनामा पेपर समेत शरीफ के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के मामले दर्ज है। पिछले माह पाकिस्तान सु्प्रीम कोर्ट ने नवाज शरीफ को इलेक्शन लड़ने के लिए भी अयोग्य करार दिया था। इस साल पाकिस्तान में आम चुनाव और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार नवाज शरीफ चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications