बिलावल भुट्टो ने शरीफ को बताया 'मोदी का यार' कहा.. इस्तीफा दें नवाज
इस्लामाबाद। एक बार फिर से पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के चेयरमैन और पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के बेटे बिलावल भु्ट्टो ने कुछ ऐसा कहा है जिस पर बवाल मचना लाजिमी है।
बिलावल ने पाक पीएम नवाज शरीफ को भारत के पीएम नरेन्द्र मोदी का यार बताया और कहा कि अगर पाकिस्तान में शरीफ की हार होती है तो ये हार उनकी नहीं बल्कि मोदी की होगी।
बिलावल ने ये बात शनिवार को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर वाले इलाके कोटली में कही, उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए नवाज शरीफ का इस्तीफा मांगा और कहा कि जब तक पनामा पेपर लीक्स मामले की जांच पूरी नहीं हो जाती तब तक शरीफ को पद छोड़ देना चाहिए।
शरीफ की हार मोदी की हार ..यानी कि कश्मीर हमारा
बिलावल ने इल्जाम लगाया कि शरीफ मोदी की दोस्ती के कारण कश्मीर मुद्दे का हल नहीं निकाल रहे हैं इसलिए मेरी लोगों से इल्तजा है कि वो एक साथ आकर शरीफ को हराये क्योंकि शरीफ की हार मोदी की हार होगी और मोदी की हार का मतलब कश्मीर की जीत यानी कि कश्मीर हमारा होगा।













Click it and Unblock the Notifications