पाकिस्तान में नवाज शरीफ-बिलावल भुट्टो मिलकर बनाएंगे सरकार, मरियम होंगी पंजाब की सीएम, फॉर्मूला तय
Pakistan News: चुनाव के बाद पाकिस्तान में अब नई सरकार का गठन होने जा रहा है। नवाज शरीफ और बिलावल भुट्टो ने मिलकर सरकार बनाने का फैसला किया है। दोनों नेताओं की पार्टियों ने गठबंधन सरकार पर अपनी सहमति दी है।
जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी को छोड़कर पाकिस्तान की प्रमुख पार्टियों ने मंगलवार को घोषणा की कि वे पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेतृत्व में गठबंधन सरकार बनाएगी।

नवाज शरीफ एक बार फिर बन सकते हैं पीएम
लेकिन, स्पष्ट रूप से घोषित नहीं किया गया है कि इस गठबंधन सरकार का प्रधानमंत्री कौन होगा। हालांकि पीएमएल-एन अध्यक्ष शहबाज शरीफ ने कहा कि वह अपने बड़े भाई और 74 वर्षीय पार्टी सुप्रीमो नवाज शरीफ से रिकॉर्ड चौथी बार प्रधानमंत्री बनने का अनुरोध करेंगे। वहीं, दूसरी तरफ नवाज शरीफ की बेटी मरियम पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सीएम बनेंगी।
शहबाज शरीफ भी कर सकते हैं सरकार का नेतृत्व
72 वर्षीय शहबाज शरीफ उसी तरह की सरकार का नेतृत्व कर सकते हैं, जैसा उन्होंने अप्रैल 2022 में इमरान खान के सत्ता से बाहर होने के बाद किया था। शहबाज शरीफ के साथ पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के आसिफ अली जरदारी, मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) के खालिद मकबूल सिद्दीकी ने एक परामर्शी बैठक के बाद पाकिस्तान मुस्लिम लीग-कायद (पीएमएल-क्यू) के शुजात हुसैन के आवास पर मुलाकात की।
हम सभी खंडित जनादेश को स्वीकार करते हैं
उन्होंने कहा कि आज हम देश को यह बताने के लिए एकजुट हुए हैं कि हम सभी खंडित जनादेश को स्वीकार करते हैं। मैं जरदारी और बिलावल का आभारी हूं कि उन्होंने अपनी पार्टी पीएमएल-एन को वोट देने का फैसला किया। सरकार बनाने के लिए किसी पार्टी को 266 सदस्यीय नेशनल असेंबली में लड़ी गई 265 सीटों में से 133 सीटें जीतनी होंगी।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में सरकार बनाने के लिए 3:2 फॉर्मूले पर बनी सहमति! नवाज-बिलावल में डील की जानिए Inside Story












Click it and Unblock the Notifications