ओलंपिक में ऐश्वर्या के गानों पर 12 साल पहले का डांस वायरल, बर्फ पर झूमते दिखे Meryl Davis और Charlie White

नवरात्रि का गरबा रोमांचित करता है। लेकिन बॉलीवुड के गानों पर बर्फ पर गरबा डांस रोमांचित करता है। navratri garba dance on ice Meryl Davis Charlie White Vancouver winter Olympics 2010

वैंकूवर, 02 अक्टूबर : शारदीय नवरात्रि के दिनों में गरबा की धूम होती है। कनाडा के वैंकूवर में 12 साल पहले दो कलाकारों ने बर्फ पर कमाल का गरबा किया था। ओलंपिक के ऑफिशियल फेसबुक पर इस डांस की वीडियो वायरल हो रही है। Meryl Davis और Charlie White का डांस काफी पसंद किया जा रहा है। खास बात ये कि बॉलीवुड के गानों पर डांस किया जा रहा है। स्टेडियम की ऑडियंस भी खूब एंजॉय करती दिखी।

फिगर स्केटिंग का शानदार प्रदर्शन

फिगर स्केटिंग का शानदार प्रदर्शन

नवरात्रि में गरबा हमेशा एनर्जी का श्रोत होता है। साधारण प्लेटफॉर्म पर गरबा तो सामान्य है, लेकिन बर्फ पर गरबा करना काफी चुनौतीपूर्ण होता है। इस कठिन चुनौती को दो कलाकारों ने स्वीकार किया और फिगर स्केटिंग का शानदार प्रदर्शन किया।

डांस के दौरान जिमनास्टिक

डांस के दौरान जिमनास्टिक

अमेरिकन आइस डांसर Meryl Davis और Charlie White ने 12 साल पहले कनाडा में ये शानदार प्रस्तुति दी थी। उनकी परफॉरमेंस पर ओलंपिक के ऑफिशियल फेसबुक पेज पर कमाल का रिएक्शन किया जा रहा है।

भारत से ढेर सारा प्यार

भारत से ढेर सारा प्यार

फेसबुक वीडियो पर लाखों लाइक और कमेंट देखे जा सकते हैं। मरियम अली ने भी इस वीडियो पर कमेंट किया। उन्होंने कहा कि भारत से ढेर सारा प्यार। फैंटाबुलस। लव फ्रॉम इंडिया।

दर्शकों को उत्साह बढ़ाते देखा गया

दर्शकों को उत्साह बढ़ाते देखा गया

अमेरिकन आइस डांसर Meryl Davis और Charlie White ने बॉलीवुड स्टार ऐश्वर्या राय पर फिल्माए गए गानों पर शानदार प्रस्तुति दी। आइस डांसर मेरिल डेविस और चार्ली व्हाइट ने पहले कजरारे-कजरारे गाने पर डांस किया। स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को उत्साह बढ़ाते देखा गया।

माइंड ब्लोइंग परफॉर्मेंस

माइंड ब्लोइंग परफॉर्मेंस

ऐश्वर्या राय पर फिल्माए गए गाने 'सिलसिला ये चाहत का...' पर डांस करते हुए Meryl Davis और Charlie White ने शानदार कलात्मक प्रस्तुति दी। अजय कुमार चक्रवर्ती ने कहा, बहुत बढ़िया, कलात्मक शारीरिक गतिविधियों और गति ! माइंड ब्लोइंग परफॉर्मेंस, मैं बस अवाक हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+