एलियंस को आकर्षित करने की कोशिश में NASA, अंतरिक्ष में भेजी जाएंगी इंसानों की नग्न तस्वीरें
नई दिल्ली: पृथ्वी के अलावा दूसरे अन्य ग्रहों पर जीवन की खोज की जा रही है, लेकिन अभी तक वैज्ञानिकों के हाथ कोई ठोस सबूत नहीं लगे। दशकों पहले जब चंद्रमा पर अमेरिका का यान उतरा था तो उन्होंने झंडा, कुछ फोटोग्राफ्स, राष्ट्रपति के सिग्नेचर आदि वहां पर छोड़े थे, ताकी अगर कोई एलियन वहां पहुंचे तो उसे पृथ्वी के जीवन के बारे में पता चले। अब इसी तरह का एक दूसरा प्रयोग अमेरिका करने जा रहा है।

डीएनए चित्रण रहेगा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एलियंस को लुभाने के लिए नासा इंसानों की नग्न तस्वीरें अंतरिक्ष में भेजने की योजना बना रहा है। इन तस्वीरों के साथ एक इनविटेशन भी भेजा जाएगा, ताकी बुद्धिमान एलियंस उसको पढ़कर रिस्पांस कर सकें। नासा का कहना है कि वो नग्न मनुष्यों की ग्राफिक तस्वीरें नहीं भेजेंगे, बल्कि इसकी जगह पर वो महिला और पुरुषों की नग्न पेटिंग भेजेंगे, जिसमें डीएनए का चित्रण रहेगा।

बाइनरी भाषा समझने में आसानी
नासा के वैज्ञानिकों ने एक स्टडी में इन तस्वीरों का खुलासा किया है। इस प्रोजेक्ट का नाम बीकन इन द गैलेक्सी (BITG) है। इसमें शामिल वैज्ञानिकों को लगता है कि एक नग्न पुरुष और महिला की नमस्ते करते हुए पिक्सेलयुक्त फोटो एलियंस के साथ संपर्क बनाने में मदद कर सकती है। ये सब एक बाइनरी-कोडेड संदेश बनने के लिए जुड़ जाता है जिसे अंतरिक्ष में भेजा जा सकता है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि एलियंस के द्वारा बाइनरी-कोडेड संदेश को समझने की सबसे ज्यादा संभावना है।

मैसेज में ये चीजें शामिल
मामले में एक वैज्ञानिक ने कहा कि मानव जिस गणित का इस्तेमाल करता है वो हर जगह नहीं समझी जा सकती है, लेकिन बाइनरी भाषा को दूसरे ग्रह के लोग समझ सकते हैं। वहीं जो मैसेज एलियंस के लिए भेजे जा रहे हैं उसमें गणितीय और भौतिक अवधारणाएं शामिल हैं, जिससे उनको पृथ्वी और सौरमंडल के बारे में जानकारी मिले। हालांकि नग्न चित्रों को भेजने का ये प्लान कोई नया नहीं है। इससे पहले 1972 और 1973 के स्पेस मिशन में भी ऐसा किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications