अब अंतरिक्ष की तरफ चले हॉलीवुड एक्‍टर टॉम क्रूज, नासा की फिल्म में करेंगे काम

लॉस एंजिल्‍स। दुनिया की सबसे बड़ी फिल्‍म इंडस्‍ट्री हॉलीवुड में इस समय एक ऐसी फिल्‍म की तैयारी की जा रही है जो अमेरिकी अंतरिक्ष संस्‍था नासा की तरफ से बनाई जाएगी। नासा की इस फिल्‍म में एक्शन हीरो और 58 साल के एक्‍टर टॉम क्रूज नजर आने वाले हैं। फिल्‍म की शूटिंग अंतरिक्ष के बाहरी हिस्‍से यानी आउटर स्‍पेस में होगी। नासा की तरफ से खुद इसकी पुष्टि की गई है।

tom-cruise.jpg

नासा ने कहा इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन पर होगी शूटिंग

मंगलवार को नासा की तरफ से कहा गया कि स्‍पेस एजेंसी टॉम क्रूज के साथ एक ऐसी फिल्‍म पर काम करने जा रही है जो अंतरराष्‍ट्रीय स्‍पेस स्‍टेशन (आईएसएस) पर आधारित होगी। नासा के प्रवक्‍ता ने सीएनएन बिजनेस के साथ बात करते हुए पुष्टि की कि शूटिंग के लिए टॉम को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा और वह स्‍टेशन पर रहेंगे। आईएसएस नासा की अरबों डॉलर की लागत से बनी एक ऐसी प्रयोगशाला है जो धरती से करीब 250 मील की दूरी पर है। साल 2000 से अंतरिक्ष यात्री आईएसएस पर रह रहे हैं और साथ ही कुछ टूरिस्‍ट्स भी स्‍पेस स्‍टेशन पर आ चुके हैं। कुछ ऐसी फिल्‍में जो पहले भी आईएसएस पर शूट हो चुकी हैं जिनमें साल 2002 मे आई एक डॉक्‍यूमेंट्री भी थी जिसमें नैरेशन टॉम क्रूज का था। अंतरिक्ष यात्री के बेटे रिचर्ड गैरियट जो एक स्‍पेस टूरिस्‍ट हैं, उन्‍होंने अंतरिक्ष में एक साइंस फिक्‍शन फिल्‍म 'एपॉजे ऑफ फियर' की शूटिंग की थी। मगर टॉम क्रूज ऐसे पहले कलाकार होंगे जो किसी फिल्‍म की शूटिंग के लिए अंतरिक्ष यात्रियों वाले अनुभव से गुजरेंगे। नासा के प्रशासक जिम ब्राइडेनस्‍टाइन ने मंगलवार को ही एक ट्वीट किेया। इस ट्वीट में उन्‍होंने लिखा, 'हमें नई पीढ़ी के इंजीनियर्स और वैज्ञानिकों को प्रेरित करने के लिए लोकप्रिय मीडिया की जरूरत है ताकि नासा की महत्‍वाकांक्षी योजनाएं वास्‍तविकता में परिवर्तित हो सकें।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+