NASA ने शेयर की दो 'सुपरमैसिव ब्लैक होल' की तस्वीरें, जानिए कितना शक्तिशाली है ये?

Supermassive Black Holes: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) ने दो 'सुपरमैसिव ब्लैक होल' की तस्वीरें शेयर की है, जो कि इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। नासा ने 'ब्लैकहोल' की तस्वीरों को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है, जिसमें बताया गया है कि 'सुपरमैसिव ब्लैक होल' हजारों प्रकाश-वर्ष पूर्व का है, जो कि 'ग्लैक्सी एनजीसी' में दिखाई पड़ा है। विघटन की इस प्रक्रिया को घटित होने में भी करीब 30 मिलियन साल लगे हैं और अब ये दोनों 'ब्लैक होल' मिलकर एक 'बड़ा ब्लैक होल' बनाएंगे, जिसमें कि लाखों साल लग सकते हैं। (तस्वीरें NASA के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से ली गई हैं )

Recommended Video

    NASA ने खोजा Supermassive Black Hole, कैमरे में कैद हुई अद्भुत घटना | वनइंडिया हिंदी
    क्या होते हैं 'ब्लैक होल'?

    क्या होते हैं 'ब्लैक होल'?

    दरअसल अंतरिक्ष में 'ब्लैक होल' वो स्थान हैं, जहां वक्त, स्थान और गति का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है, यहां गहरा अंधेरा होता है और इसका एक शक्तिशाली गुरुत्वाकर्षण होता है, जो कि प्रकाश को भी पूरी तरह से अवशोषित कर लेता है। इसकी गहराई बहुत ज्यादा होती है, इसके अंदर जो भी चीज एक बार जाती है तो वो कभी भी वापस नहीं आती है।

    कार्ल और व्हीलर ने की थी 'ब्लैक होल' की खोज

    प्रकाश के वापस ना लौटने की वजह से इसके अंदर हमें गहरा अंधेरा ही नजर आता है। ये अपने संपर्क में आई हर चीज को अपनी ओर खींचने लगता है, इस स्थिति को ही 'इवेंट हॉराइजन' कहा जाता है। 'ब्लैक होल' की खोज कार्ल और जॉन व्हीलर ने की थी।

    क्या कहती है हॉकिंग की थ्योरी

    क्या कहती है हॉकिंग की थ्योरी

    हालांकि स्टीफन हॉकिंग की थ्योरी के मुताबिक एक बड़ा तारा जब समाप्ति की ओर होता है तो खुद ही विघटित होने लगता है और 'ब्लैक होल' में परिवर्तित हो जाता है। इसके अंदर का द्रव्यमान एक दिन स्वत: ही खत्म हो जाता है, जिसके बाद 'ब्लैक होल' का भी अंत हो जाता है।

    क्या होते हैं 'सुपरमैसिव ब्लैक होल'?

    क्या होते हैं 'सुपरमैसिव ब्लैक होल'?

    जबकि 'सुपरमैसिव ब्लैक होल' काफी शक्तिशाली होता है और ये 'ब्लैक होल' का सबसे बड़ा प्रकार है। सभी आकाश गंगा अपने केंद्र पर एक विशालकाय 'ब्लैक होल' रखती है जो कि कभी-कभी 'कर्व' के रूप में नजर आता है, सभी 'ब्लैक होल' सूर्य से लाखों गुना बड़े होते हैं।

    आकाश गंगा किसे कहते हैं?

    आकाश गंगा किसे कहते हैं?

    आकाशगंगा बहुत सारी गैसों, धूल और अरबों ग्रहों के सौर मंडल का संयुक्त रूप से बना एक आकार है, बहुत सारे सौर मंडल मिलकर एक आकाश गंगा का निर्माण करते हैं, जो कि गुरुत्वाकर्षण बल से पूरी तरह से जुड़ा रहता है। आपको बता दें कि हमारे आकाशगंगा के बिलकुल बीच में 'सुपरमैसिव ब्लैक होल' है।


    कुछ खास बातें नासा के बारे में

    • NASA का पूरा नाम राष्ट्रीय वैमानिकी एवं अंतरिक्ष प्रशासन (National Aeronautics And Space Administration) है, जो कि संयुक्त राज्य अमेरिका की स्वतंत्र शाखा है।
    • ये उपग्रहों (Satellites) के माध्यम से अंतरिक्ष पर अनुसंधान (Research) या शोध करती है।
    • नासा की नजर अतंरिक्ष पर घटने वाली हर खबर पर होती है।
    • नासा विश्व की कुछ स्पेस एजेंसियों के साथ मिलकर भी कार्य करता है, जिनमे यूरोपियन अंतरिक्ष एजेंसी, ISRO (इसरो) आदि प्रमुख है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+