न्‍यूयॉर्क में प्रशंसकों से मिलने के लिए नरेन्‍द्र मोदी ने तोड़ दिया सुरक्षा घेरा

न्यूयार्क। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार शाम न्यूयार्क के हवाई अड्डे से होटल जाने के दौरान सैकड़ों प्रशंसकों की भीड़ में घुस गए, जिससे उनके सुरक्षाकर्मियों की मुश्किलें बढ़ती नजर आई। मोदी के काफिले के होटल पहुंचने के दौरान सैकड़ों लोग होटल के बाहर इक्कट्ठा हो गए और उनका अभिनंदन किया। कई लोग हाथों में मोदी के समर्थन में लिखी तख्तियां लिए 'मोदी-मोदी' के नारे लगा रहे थे। इन तख्तियों में अलग-अलग संदेश लिखे हुए थे। इस बीच मोदी सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए प्रशंसकों के बीच पहुंच गए।

 Narendra Modi wades into cheering crowds
अपनी कार से उतरते हुए मोदी लोगों के बीच चले गए, जो इस उच्च-सुरक्षा वाले शहर में किसी वीआईपी का बिल्कुल अलग व्यवहार है। मोदी के सुरक्षा घेरे को तोड़ देने से न्यूयार्क के सुरक्षाकर्मी सचेत हो गए। संयुक्त राष्ट्र महासभा की होने वाली बैठक को लेकर 140 से अधिक देशों के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और शाही लोग यहां एकत्र हुए हैं।

मैनहट्टन से संयुक्त राष्ट्र की इमारत के बीच सड़कों को घेर दिया गया है और यातायात को सीमित कर दिया गया है। संयुक्त राष्ट्र की इमारत के पीछे तटरक्षक नाव ने ईस्ट रिवर में अपना स्थान ले लिया है, जबकि पुलिस के हेलीकॉप्टर भी नजर रखे हुए हैं। मैडिसन एवेन्यू में न्यूयार्क पैलेस होटल की तरफ जाती हुए सड़कों को बंद कर दिया गया है, जहां मोदी ठहरे हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+