ब्रिसबेन से निकलने से मोदी का मंत्र, सुशासन बदलाव की जरूरत
ब्रिस्बेन! भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां सोमवार को ऑस्ट्रेलियाई एवं भारतीय व्यवसायियों के साथ सुबह मुलाकात की और भारत में निवेश की अपार संभावनाओं के बारे में उनके साथ बातचीत की।

प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर लिखा, "सुबह के नाश्ते पर ऑस्ट्रेलियाई और भारतीय व्यवसायियों से मिला। भारत में अपार निवेश संभावनाओं के बारे में उन्हें बताया।" सुबह के नाश्ते के बाद मोदी ब्रिस्बेन से सिडनी के लिए रवाना हुए।
मोदी ने कहा, "शुक्रिया ब्रिस्बेन। सिडनी के लिए रवाना हो रहा हूं। भारतीय समुदाय के कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए उत्साहित हूं।"
भारत में बदलाव ला सकता है क्वींसलैंड
इससे पहले भारतीय मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई और भारतीय व्यवसायियों के साथ मुलाकात में कहा कि भारत के विकास में क्वींसलैंड एक महत्वपूर्ण साझेदार बन सकता है। क्वींसलैंड के प्रीमियर कैंपबेल न्यूमैन की ओर से आयोजित मुलाकात में मोदी ने कहा, "सुशासन बदलाव की शुरुआत है।"
उन्होंने व्यवसायियों से कहा, "क्वींसलैंड की खूबसूरती और मेहमान नवाजी ज्यादा से ज्यादा भारतीयों को आकर्षित करती है।"मोदी नाश्ते के दौरान हर एक व्यवसायी के पास जाकर उनसे व्यक्तिगत रूप से मिले।












Click it and Unblock the Notifications