नैरोबी आतंकी हमले में मृतकों की संख्या 59 हुई

नैरोबी/नई दिल्ली। केन्या की राजधानी नैरोबी स्थित एक शॉपिंग मॉल में शनिवार को हुए आतंकवादी हमले में मृतकों की संख्या बढ़ कर 59 हो गई है। यह जानकारी केन्या के मंत्रीमंडल सचिव जोसेफ ओले लेंकु ने रविवार को दी। इधर, राष्ट्रपति उहुरू केन्याता के मुताबिक, इस हमले में उनके परिवार के कुछ करीबी सदस्य भी मारे गए हैं।

मृतकों में दो भारतीय भी शामिल हैं। चार भारतीय नागरिक घायल भी हो गए हैं। अब तक 200 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। देश की आंतरिक सुरक्षा का प्रभार संभाल रहे लेंकु ने कहा कि हमले के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान बेहद नाजुक मामला है क्योंकि इस पर बंधक बनाए गए लोगों का जीवन बचाने की जिम्मेदारी है।

उनका बयान सुरक्षाकर्मियों एवं बंदूकधारियों के बीच 20 घंटे से अधिक समय से चल रही गोलीबारी के बाद आया है। हमले में मारे गए 39 लोगों में स्थानीय भारतीय बैंक प्रबंधक के एक आठ वर्षीय बच्चे सहित दो भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। यह जानकारी भारत सरकार के प्रवक्ता ने नई दिल्ली में रविवार को दी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन ने बताया कि इस हमले में तमिलनाडु से ताल्लुक रखने वाले 40 वर्षीय श्रीधर नटराजन और बैंक ऑफ बड़ौदा की स्थानीय शाखा के प्रबंधक के आठ वर्षीय बेटे परमशु जैन की मौत हो गई है। अकबरुद्दीन ने ट्विटर पर लिखा, "नैरोबी हमले में घायल हुए लोगों का इलाज कर रहे अस्पताल में मौजूद भारतीय राजनायिकों के मुताबिक चार भारतीय घायल हो गए हैं और दो अन्य की दुखद मौत हो गई है।"

चार घायलों में दो महिलाएं और एक पुरुष और एक लड़की शामिल है। सोमालिया में मौजूद अल शबाब आतंकवादी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी ली है। वेस्टगेट शॉपिंग मॉल के नजदीक पुलिस और सेना की मदद के लिए विशेष सुरक्षाकर्मियों को और अधिक संख्या में बुलाया गया है।

पहली-दूसरी मंजिल सेना के कब्‍जे में

पहली-दूसरी मंजिल सेना के कब्‍जे में

लोग अभी भी इमारत के अंदर मौजूद हैं जहां केन्या के सुरक्षाकर्मियों ने पहली और दूसरी मंजिल को नियंत्रण में ले लिया है, जबकि बंदूकधारियों ने तीसरे और चौथे मंजिल पर लोगों को बंधक बना रखा है।

मारे गए विदेशी भी

मारे गए विदेशी भी

अधिकारी ने बंधक बनाए गए लोगों की संख्या स्पष्ट नहीं की है जहां मुख्यत: विदेशी नागरिक और अमीर केन्याई नागरिकों का जमावड़ा रहता है। कुछ देर पहले मिली खबर के मुताबिक, मारे गए विदेशी नागरिकों में कनाडा, फ्रांस और चीन के भी नागरिक शामिल हैं।

गहरी संवेदना प्रकट की

गहरी संवेदना प्रकट की

केन्याई अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा अभियान में 10-15 हमलावर भी मारे गए हैं। राष्ट्रपति केन्याता ने शनिवार रात टेलीविजन संबोधन में कहा, "पूरे राष्ट्र के साथ मैं मृतकों के परिवार वालों के साथ खड़ा हूं और सभी देशवासियों की तरफ से गहरी संवेदना प्रकट करता हूं।"

दु:खद घटना

दु:खद घटना

केन्याता ने भावुक शब्दों में कहा कि इस हमले में उन्होंने भी अपने परिवार के कुछ लोगों को खो दिया है। उन्होंने कहा, "मैं जानता हूं कि आप कैसा महसूस कर रहे हैं, मैंने भी अपने परिवार के करीबी सदस्यों को खोया है। मैं भागवान से याचना करता हूं कि हम सभी को इस त्रासदी का सामना करने की शक्ति प्रदान करें।"

100 से अधिक लोग मारे गये

100 से अधिक लोग मारे गये

घटना की जिम्मेदारी लेने वाले अल शबाब ने ट्विटर पर लिखा, "आतंकवादी वेस्टगेट मॉल में शनिवार दोपहर घुसे और अभी भी वहां मौजूद हैं, केन्याई लोगों के घर में उनके खिलाफ लड़ रहे हैं।" इसके साथ ही आतंकवादी संगठन ने हमले में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने का भी दावा किया है।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+