Mysterious object: अंतरिक्ष में दिखी एक रहस्यमयी चीज, वैज्ञानिक हैरान, जानिए क्या है वो?
वॉशिंगटन। हैरतअंगेज चीजों से भरे हुए अंतरिक्ष में हाल ही में एक रहस्यमयी चीज दिखाई पड़ी है, जिसने खगोलीय वैज्ञानिकों को हैरत में डाल दिया है। नासा के वैज्ञानिकों की समझ में भी नहीं आ रहा है कि आखिर ये चीज क्या है। इस रहस्यमयी चीज के बारे में सबसे पहले खबर 19 अक्टूबर को यूनिवर्सिटी ऑफ हवाई ने दी थी, वैज्ञानिकों के कयास हैं कि ये धूमकेतु या कॉमेट हो सकता है, हालांकि वो अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ये चीज आकार में बहुत छोटी थी और तेजी से घूम रही थी। अनुमान के मुताबिक इसकी स्पीड 15 माइल पर सेकंड थी। साथ ही हाल में ही यह पृथ्वी के ऑर्बिट से करीब 15 मिलियन की दूरी से गुजरी थी। वैज्ञानिकों के अनुसार यह ऑब्जेक्ट दूसरे सौरमंडल का भी हो सकता है। नासा के मुताबिक यह पहला ऐसा ऑब्जेक्ट है जो हमारे तारों के बीच आया है।

इस बारे में बात करते हुए नासा के सेंटर फॉर नियर अर्थ ऑब्जेक्ट स्टडी के मैनेजर ने मीडिया से कहा कि अभी इस रहस्यमयी चीज के बारे में केवल आंकलन ही है, हम किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे हैं लेकिन अभी तक जो भी हमने देखा है उसके आधार पर हम यह कह सकते हैं कि वह एक इंटरस्टेलर ऑब्जेक्ट था। इस रहस्यमयी चीज का नाम फिलहाल A/2017 U1 रखा गया है और इससे पृथ्वी को किसी भी तरह का खतरा होने की बात से इंकार किया गया है।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications