Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Myanmar Earthquake: '300 से अधिक परमाणु बमों के बराबर निकली ऊर्जा', विशेषज्ञों ने बताया क्या होगा इसका असर?

Myanmar Earthquake: म्यांमार और थाईलैंड में 29 मार्च शुक्रवार आए 7.7 तीव्रता के भूकंप के बाद से तबाही के मंजर देखने को मिल रहे हैं। सोशल मीडिया के जरिए तबाही के तस्वीरें लगातार सामने आ रही है। वहीं इस भूकंप को लेकर विशेषज्ञों ने जो दावा किया है वो बेहद ही चौंकाने वाले हैं।

Myanmar Earthquake

जियोलॉजिस्ट ने किया बड़ा दावा

विशेषज्ञों के मुताबिक म्यांमार में आए 7.7 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप ने इतनी ऊर्जा छोड़ी, जो 300 से अधिक परमाणु बमों के बराबर थी। यह जानकारी भूविज्ञानी (Geologist) जेस फीनिक्स ने CNN न्यूज को दी। उन्होंने दावा किया कि, क्षेत्र में महीनों तक झटके महसूस किए जा सकते हैं।

मांडले में था भूकंप का केंद्र

अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र म्यांमार के मांडले शहर में 10 किलोमीटर की गहराई में था। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, अब तक 1,600 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि USGS का अनुमान है कि यह आंकड़ा 10,000 से अधिक हो सकता है।

ये भी पढ़ें 78वें मंजिल पर Swimming Pool में नहा रहा था Couple, फिर जो हुआ...., Bangkok से सामने आया भूकंप का खौफनाक CCTV

भूकंप के झटके लंबे समय तक जारी रह सकते हैं

फीनिक्स ने कहा कि म्यांमार में चल रहे गृहयुद्ध और संचार बाधाओं के कारण इस आपदा की पूरी भयावहता का अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि भारतीय टेक्टोनिक प्लेट म्यांमार के नीचे यूरेशियन प्लेट से टकरा रही है, जिससे भूकंप के झटके लंबे समय तक जारी रह सकते हैं।

भारत, चीन और रूस ने भेजी मदद

वहीं इस आपदा के बाद भारत ने बड़ी संख्या में बचाव दल के साथ मेडिकल यूनिट भेजी है। इसमें कंबल, तिरपाल, स्वच्छता किट, स्लीपिंग बैग, सोलर लैंप, खाद्य सामग्री और किचन से जैसी जरूरी चीजें शामिल हैं। वहीं चीन के भी 37 सदस्यीय बचाव दल म्यांमार की राजधानी यांगून पहुंच चुका है। यह दल जीवन रक्षक उपकरण, भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली और ड्रोन लेकर गया है। वहीं रूस ने 120 बचावकर्मियों और राहत सामग्री से भरे दो विमान म्यांमार भेजे हैं।

ये भी पढ़ें Earthquake in Myanmar: संकट के बीच भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, जानिए क्या है 'ऑपरेशन ब्रह्मा' ?

थाईलैंड और चीन में भी भूकंप के झटके

भूकंप के झटके म्यांमार के अलावा थाईलैंड और चीन में भी महसूस किए गए।
बैंकॉक में 6 लोगों की मौत हो गई, 22 घायल हुए और 101 लोग लापता हैं।
-चीन के युन्नान प्रांत में भी झटके महसूस किए गए, जो म्यांमार से सटा हुआ है।

म्यांमार में आपातकाल घोषित

म्यांमार की सैन्य सरकार ने नेपीडाॅ, मांडले और चार अन्य राज्यों में आपातकाल घोषित कर दिया है। राज्य संचालित MRTV टेलीविजन ने इसकी घोषणा की, लेकिन विनाश और हताहतों के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी गई।

ये भी पढ़ें Myanmar, Thailand Earthquake: म्यांमार और थाईलैंड में भूकंप की क्या थी वजह? जानिए वैज्ञानिकों ने क्या कहा?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+