78वें मंजिल पर Swimming Pool में नहा रहा था Couple, फिर जो हुआ...., Bangkok से सामने आया भूकंप का खौफनाक CCTV
Myanmar-Thailand Earthquake: म्यांमार और थाईलैंड में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप के बाद से ही सोशल मीडिया पर भूकंप के दौरान की खौफनाक मंजर की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही है।
वायरल हो रहे वीडियो को देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि भूकंप के झटके कितने तेज थे। सोशल मीडिया पर एक बैंकॉक का सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है जो हैरान करने वाले हैं।

हैरान करने वाला वीडियो वायरल
बैंकॉक में आए भूकंप के दौरान का एक सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो भूकंप के दौरान का ही है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि,एक बिल्डिंग के 78वें मंजिल पर मौजूद एक स्विमिंग पुल में कपल में मस्ती कर रहा होता है।
इसी दौरान भूकंप के तेज झटके महसूस होते हैं। बिल्डिंग हिलने लगती है। कपल बचने के लिए पुल से बाहर निकलने की कोशिश करता है। तेज भूकंप के झटकों की वजह से काफी परेशानी होती है। हालांकि दोनों पुल से निकलने में सफल हो जाता है। अब इस घटना का CCTV फुटेज वायरल हो रहा है।
स्विमिंग पुल से पानी गिरने का भी वीडियो वायरल
वहीं भूकंप के दौरान का कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें देखा जा सकता है कि, भूकंप के बाद एक ऊंची इमारत की छत पर बने स्विमिंग पुल से पानी तेजी से निकल रहा है। वीडियो में दिखता है कि झटकों के कारण पूल का पानी इमारत के किनारे से नीचे गिरने लगता है।
ये भी पढ़ें Earthquake in Myanmar: संकट के बीच भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, जानिए क्या है 'ऑपरेशन ब्रह्मा' ?
म्यांमार में 1,000 से अधिक की मौत
शनिवार (29 मार्च) को म्यांमार सरकार ने पुष्टि की कि शुक्रवार को आए इस भयानक भूकंप में मरने वालों की संख्या 1,000 से अधिक हो गई है। इसके अलावा, अब तक 2,300 से अधिक लोग घायल हुए हैं और 30 लोग लापता हैं।
भूकंप से भारी तबाही
यह भूकंप म्यांमार में पिछले 100 वर्षों में सबसे बड़ा था। अधिकारियों के अनुसार, मांडले में लगभग 2,300 इमारतें, जिनमें घर और मंदिर शामिल हैं, ढह गईं। इसके अलावा सड़के को भी भारी नुकसान हुआ है।
ये भी पढ़ें Myanmar, Thailand Earthquake: बैंकॉक में आपातकाल की घोषणा, जानिए क्या होता है स्टेट ऑफ इमरजेंसी?












Click it and Unblock the Notifications