Musk Vs Trump: 'व्हाइट हाउस में ड्रग्स लेते थे एलन मस्क, मूत्राशय में हो गई थी समस्या', ट्रंप को पता था?
Musk Vs Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान एलन मस्क द्वारा ड्रग्स के सेवन के आरोपों पर जवाब दिया है। मस्क कभी ट्रंप के करीबी सहयोगी थे और डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE) के प्रमुख थे, लेकिन अब दोनों की बीच अलगाव चरम पर है। अब मस्क पर व्हाइट हाउस के भीतर ड्रग्स का सेवन करने के आरोप लग रहे हैं। इन्हीं आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए, ट्रंप ने कहा, "मुझे वास्तव में नहीं पता। मुझे ऐसा नहीं लगता। मुझे उम्मीद है कि ऐसा नहीं है।"
नशे के चलते मूत्राशय में हुई समस्या- दावा
डोनाल्ड ट्रंप का यह जवाब न्यूयॉर्क टाइम्स की उस रिपोर्ट के बाद आई है जिसमें दावा किया गया है कि 53 साल मस्क ने 2024 में ट्रंप के साथ प्रचार करते समय केटामाइन, एक्स्टसी और साइकेडेलिक मशरूम का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया था। रिपोर्ट में सूत्रों ने आरोप लगाया कि मस्क दवाईयों का एक बॉक्स रखते थे जिसमें लगभग 20 गोलियां होती थीं, जिनमें से कुछ की उत्तेजक एडडरॉल के रूप में पहचान हुई। यही नहीं उनके लगातार केटामाइन के इस्तेमाल से उनके मूत्राशय में भी समस्या हो गई थी।

पहले ड्रग लिया है, अब नहीं करता- मस्क
वहीं, मस्क ने शनिवार को एक्स पर ड्रग्स के सेवन के आरोपों से इनकार करते हुए कहा, "स्पष्ट रूप से कहूं तो, मैं ड्रग्स नहीं ले रहा हूं! न्यूयॉर्क टाइम्स झूठ बोल रहा था।" उन्होंने पूर्व में डॉक्टर के पर्चे पर केटामाइन के उपयोग को स्वीकार करते हुए कहा, "मैंने कुछ साल पहले 'प्रिस्क्रिप्शन' के जरिए लिखा गया केटामाइन लिया था और एक्स पर ऐसा कहा था। यह गहरे मानसिक अवसाद से बाहर निकलने में मदद करता है, लेकिन मैंने तब से इसे नहीं लिया है।" मस्क ने पहले "नकारात्मक मानसिकता" के इलाज के लिए केटामाइन का उपयोग करने की बात स्वीकार की है, यह सुझाव देते हुए कि इससे उनके काम को फायदा हुआ है।
ब्रेकअप के बाद ट्रंप ने तोड़ी चुप्पी
अमेरिकी राष्ट्रपति की ये टिप्पणियां तकनीकी अरबपति के साथ उनके टूटे संबंधों के बीच आई हैं, जो पिछले नौ महीनों से अलग अब "कट्टर दुश्मन" बन गए हैं, और ट्रंप ने उन्हें "गंभीर परिणाम भुगतने" की चेतावनी भी दे चुके हैं। दोनों के बीच का ये झगड़ा सोशल मीडिया पर भी सामने आ गया था। इसके बाद मीडिया में भी इस मामले ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
खुश रहे मस्क- ट्रंप
हालांकि, सोमवार को ट्रंप ने मस्क के लिए एक सुलह का प्रस्ताव रखा, जिन्होंने उनके राष्ट्रपति अभियान में लगभग 275 मिलियन डॉलर का दान दिया था। ट्रंप ने कहा, "मैं बस उनकी भलाई की कामना करता हूं। वास्तव में, बहुत अच्छी तरह से," ट्रंप ने हाल ही में सार्वजनिक मनमुटाव के बावजूद उनके "अच्छे संबंध" को याद किया।
व्हाइट हाउस में ड्रग का नशा!
कुल मिलाकर, डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क के ड्रग्स लेने के आरोपों पर संदेह जताया है और उनके अच्छे संबंधों की बात की है, जबकि मस्क ने खुद ड्रग्स लेने से इनकार किया है, लेकिन पूर्व में केटामाइन के इस्तेमाल की बात स्वीकार की है। लेकिन न्यूयॉर्क टाइम्स में छपी रिपोर्ट को अगर आधार माने तो मस्क ने व्हाइट हाउस के भीतर भी नशे किए हैं।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कॉमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications