मुकेश अंबानी ने न्यूयॉर्क में खरीदा 248 कमरों वाला आलीशान होटल, हॉलीवुड की है पसंदीदा जगह
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी की निजी संपत्ति भी कोरोना महामारी के दौर में काफी ज्यादा बढ़ी है और अब उनकी संपत्ति 92.9 अरब डॉलर हो गई है।
Mandarin oriental deal: न्यूयॉर्क, जनवरी 11: एशिया के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी ने अमेरिका के न्यूयॉर्क में विशालकाय लग्जरी होटल खरीदा है, जो हॉलीवुड का पसंदीदा ठिकाना है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, एशिया के सबसे बड़े अरबपति मुकेश अंबानी ने न्यूयॉर्क शहर में मैंडरिन ओरिएंटल को खरीद लिया है और 248 कमरों वाला ये विशालकाय होटल काफी ज्यादा महंगा और इसके एक कमरे की कीमत लाखों में है।

कितने रुपये का हुआ सौदा
सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, मुकेश अंबानी के समूह रिलायंस इंडस्ट्रीज ने मैंडरिन ओरिएंटल को 98 मिलियन डॉलर यानि करीब 9.81 करोड़ डॉलर यानि करीब 728 करोड़ रुपये में ये सौदा किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक ये सौदा रिलायंस इंडस्ट्रीज के पूर्ण मालिकाना हक वाली कंपनी रिलांयस इंडस्ट्रीड इन्वेस्टमेंट्स एंड होल्डिंग्स लिमिटेड यानि आरआईआईएचएल के जरिए हुआ है और इस होटल को खरीदने के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज और कोलंबस सेंटर कॉरपोरेशन (केमैन) के बीच डील किया गया है। केमैन के पास मैंडरिन ओरिएंटल होटल की 73.4 फीसदी की हिस्सेदारी है।

मार्च तक हो जाएगा सौदा
सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, ये सौदा मार्च तक खत्म होने की उम्मीद है और रिलायंस ने कहा है कि, यदि होटल के अन्य मालिक भी अपने शेयर बेचने का विकल्प चुनते हैं तो वह उसी मूल्यांकन के आधार पर शेष हिस्सेदारी हासिल करने की योजना बना रहा है। वहीं, इन्वेस्टमेंट कॉरपोशन दुबई ने 2015 में इस होटल का अधिग्रहण किया था और इसकी सबसे हालिया वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार पिछले मार्च तक मैंडरिन ओरिएंटल होटल ग्रुप के पास अभी भी 25% हिस्सेदारी थी। 2007 में एक शेयरधारक रिपोर्ट में पता चला था कि, इस प्रॉपर्टी की कीमत करीब 340 मिलियन डॉलर था।

कोविड ने तोड़ दी थी कमर
कोरोना महामारी का असर वैसे तो करीब करीब हर कारोबार पर हुआ है, लेकिन होटल इंडस्ट्री, टूरिज्म इंडस्ट्री और एविएशन इंडस्ट्री की पिछले दो सालों में कमर टूट चुकी है और ज्यादातर होटल्स की तरफ मैंडरिन ओरिएंटल भी कोरोना काल में बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। शनिवार को एक स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कहा कि, न्यूयॉर्क होटल ने 2018 और 2019 में क्रमशः 115 मिलियन डॉलर और 113 मिलियन डॉलर की तुलना में 2020 के पूरे वर्ष में सिर्फ 15 मिलियन डॉलर का कारोबार किय। विशेषज्ञों के मुताबिक, न्यूयॉर्क में सेंट्रल पार्क के बीच स्थिति ये होटल रिलायंस के लिए काफी महत्वपूर्ण अधिग्रहण है।

हॉलीवुड सितारों का पसंदीदा ठिकाना
मैंडरिन ओरिएंटल होटल को दुनिया के सबसे महंगे होटलो में शुमार किया जाता है और इसे बेहद लग्जरियस होटल माना जाता है और ये हॉलीवुड सितारों का पसंदीदा ठिकाना रहा है। मैंडरिन ओरिएंटल होटल के वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, विश्व के कई मशहूर हॉलीवुड अभिनेता इस होटल में ठहरते हैं। आयरलैंड के एक्टर लियाम नीसन, अमेरिकी एक्टर लूसी लियू, हॉलीवुड एक्टर देव पटेल जैसे दर्जनों अभिनेता इस होटल में ठहरते हैं।

काफी आलीशान है होटल मैंडरिन
होटल मैंडरिन के दुनियाभर में कई होटल्स हैं और न्यूयॉर्क लोकेशन पर ये होटल सेंन्ट्रल पार्क और कोलंबस सर्किल के पास मौजूद है और ये होटल साल 2003 में बनकर तैयार हुआ था। रिपोर्ट के मुताबिक, इस होटल में 248 कमरे और सुइट हैं, जिसमें रहने का खर्च लाखों में आता है। हालांकि, होटल में कुछ सस्ते कमरे भी हैं, लेकिन सबसे सस्ते कमरे में रहने के लिए आपको कम से कम 55 हजार रुपये खर्च करने होंगे। होटल वेबसाइट के मुताबिक, होटल का सबसे सस्ता कमरा 745 डॉलर के किराए पर मिलता है।

सुइट की कीमत 10 लाख
होटल मैंडरिन के वेबसाइट के मुताबिक, होटल के सुइट का किराया आपका होश उड़ा सकता है। इस होटल के सुइट में एक रात बिताने के लिए आपको 14 हजार डॉलर यानि 10 लाख रुपये के करीब खर्च करने होंगे, इसके अलावा भी होटल के पास कई आलीशान सुविधाएं उपलब्ध हैं। वहीं, सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना महामारी के दौरान में रिलायंस इंडस्ट्रीज पूरी दुनिया में एक के बाद एक प्रॉपर्टी खरीदने में व्यस्त है, जब दुनियाभर के व्यवसाय के बाजार कीमत पर काफी असर पड़ा है। सीएनएन के मुताबिक, मुकेश अंबानी के रिलायंस ग्रुप अभी तक 10 अरब डॉलर से ज्यादा का निवेश कर चुके हैं।

मुकेश अंबानी की संपत्ति
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी की निजी संपत्ति भी कोरोना महामारी के दौर में काफी ज्यादा बढ़ी है और अब उनकी संपत्ति 92.9 अरब डॉलर हो गई है, जिससे वे भारत के सबसे अमीर व्यक्ति और दुनिया के ग्यारहवें सबसे धनी व्यक्ति बन गए हैं। हालांकि, कुछ दिनों के लिए वो टॉप-10 में भी आ चुके हैं। आपको बता दें कि, अभी भी दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क हैं, जिनकी संपत्ति 300 अरब डॉलर को पार कर चुकी है।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications