Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

स्कूल के सामने कार खड़ी कर मास्टरबेट कर रहे थे सांसद, तभी पास खड़ी महिला ने बनाया वीडियो और फिर..

ट्यूनिस: ट्यूनीशिया में एक सांसद को कोर्ट का सामना करना पड़ा। दरअसल एर महिला ने सांसद का स्कूल के सामने मास्टरबेट करते हुए वीडियो बना लिया था। इसके बाद उस व्यक्ति को इस मामले में कोर्ट में पेश होना पड़ा। इसके बाद सोशल मीडिया में सासंद को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। सोशल मीडिया में लोग इस वीडियो को #EnaZeda और #MeToo के साथ शेयर कर रहे हैं।

सांसद ने स्कूल के सामने किया मास्टरबेट

सांसद ने स्कूल के सामने किया मास्टरबेट

सांसद जौहिर मख्लौफ 6 अक्टूबर को हुए आम चुनाव में नेब्यूल सीट से चुने गए हैं। ये इलाका ट्यूनीशिया की राजधानी ट्यूनिश से करीब 60 किलोमीटर की दूरी पर है। वो बिजनेस टॉयकून नबील करौई की पार्टी से है, जो रविवार को राष्ट्रपति के पद की दौड़ से बाहर हो गई। एक्सप्रेस एफएंम रेडियो से बातचीत करते हुए कोर्ट के प्रवक्ता करीम बोउलीला ने कहा कि प्रॉसक्यूटर जनरल ने सांसद पर लगे यौन उत्पीड़न मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि सांसद उस महिला को नहीं पहचानके, जिसने ये वीडियो बनाया।

सोशल मीडिया में वायरल वीडियो

सोशल मीडिया में वायरल वीडियो

सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में दिख रहा है कि सांसद स्कूल के नजदीक कार पार्किंग करने के बाद अपनी आगे वाली सीट पर बैठकर ये घिनौनी हरकत कर रहा है। ये सासंद पहले पत्रकार के तौर पर काम कर चुका है। वीडियो में दिख रहा है कि सासंद सफेद रंग की शर्ट पहने हुआ है और उसकी शर्ट पर उसकी पार्टी का लोगो दिख रहा है।

सांसद ने दी सफाई

सांसद ने दी सफाई

वीडियो वायरल होने के बाद सासंद ने ट्विटर पर लिखा कि उसे डायबिटीज की बीमारी है और वो बोतल में पेशाब कर रहा था। वहीं उनकी पार्टी ने इस मामले में कहा कि वो इस वीडियो की आंतरिक स्तर पर जांच करवा रहे हैं। इसे लेकर एक महिला ने ट्वीट कर कहा कि सासंद जौहिर मख्लौफ कांड ट्यूनीशिया में यौन उत्पीड़न की भयानक स्थिति पर प्रकाश डालता है।

लोगों ने शेयर किए अनुभव

लोगों ने शेयर किए अनुभव

इस्लामवाद से प्रभावित पार्टी के सदस्य और श्रम मंत्री सैदा ओनुस्सी को भी एक महिला ने लपेटा है। महिला ने बताया कि जब वो 12 साल की थीं तब सैदा ओनुस्सी ने उन्हें अपनी सफेद रंग की कार में बुलाया था और उसके बाद से उन्हें आज भी सफेद रंग की कार से डर लगता है।

ये भी पढे़ं- महिलाओं के सामने मास्टरबेट करने वाले इस साइको सेक्‍स एडिक्‍ट ने युवती से किया रेप, पीड़िता के मुंह में डाला शराब

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+