मॉस्को फॉर्मेट मीटिंग: तालिबान ने किया बड़ा दावा- अफगानिस्तान की मदद के लिए तैयार हुआ भारत

मॉस्को, 21 अक्टूबर। अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद पहली बार रूस में भारतीय प्रतिनिधिमंडल और तालिबान के अधिकारियों की एक-दूसरे से मुलाकात हुई। मीटिंग के बाद तालिबान ने दावा करते हुए कहा कि, भारत ने बड़ा फैसला लेते हुए अफगानिस्तान को मदद पहुंचाने का फैसला किया है। वहीं तालिबान ने भी एक बयान जारी करते हुए कहा कि अफगानिस्ता की मदद के लिए भारत तैयार है। बता दें कि भारत और तालिबान अधिकारियों के बीच यह बैठक बुधवार को रूस के मॉस्को में हुई।

Moscow format meeting Taliban made a claim India ready to help Afghanistan

गौरतलब है कि अफगानिस्तान में फिर से तालिबान की वापसी हो चुकी है। इस बीच यह पहली बार है जब रूस ने अफगानिस्तान मुद्दे पर मॉस्को फॉर्मेट मीटिंग बुलाई है। बैठक में शामिल होने के लिए रूस ने अमेरिका, चीन, भारत, ईरान और पाकिस्तान समेत 10 देशों को निमंत्रण भेजा गया था। बता दें कि मॉस्को फॉर्मेट को साल 2017 में अफगानिस्तान के मुद्दे को लेकर बनाया गया था। इस साल 2021 की पहली मॉस्को फॉर्मेट मीटिंग बुधवार को हुई।

यह भी पढ़ें: खौफनाक: तालिबान ने अफगान वॉलीबॉल महिला जूनियर प्‍लेयर का सिर कलम किया,खतरे में है और एथलीट की जान

बैठक में भारत के प्रतिनिधिमंडल और तालिबानी अधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। तालिबान के आधिकारिक प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने बताया कि बैठक में भारतीय अधिकारियों ने माना कि अफगानिस्तान के लोगों को मानवीय सहायता की आवश्यकता है। देश मुश्किल हालात से गुजर रहा है। इसे देखते हुए भारत, अफगानिस्तान की मदद के लिए तैयार हो गया है। हालांकि भारत की तरफ से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तालिबान को इस मीटिंग से काफी उम्मीदें हैं। बता दें कि फगानिस्तान के फंड फ्रीज हो जाने के बाद से ही इस देश पर आर्थिक संकट और भुखमरी का खतरा मंडरा रहा है । मालूम हो कि भारत का तालिबान से पहला औपचारिक संपर्क 31 अगस्त को दोहा में हो चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+