Monkeypox Virus का बढ़ा खतरा, बिट्रेन के बाद यूएस में सामने आया पहला मामला

Monkeypox Virus का बढ़ा खतरा, बिट्रेन के बाद यूएस में सामने आया 1 केस

नई दिल्‍ली, 19 मई: कोरोना महामारी के बीच मंकीपॉक्स का नया खतरा सामने मंडरा रहा है। बिट्रेन के बाद अब मंकीपॉक्स' वायरस ने अब संयुक्त राज्य अमेरिका को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कनाडा से यूएस लौटे व्‍यक्ति में मंकीपॉक्स वायरस का संक्रमण होने की पुष्टि हो चुकी है।

Recommended Video

    Monkeypox Virus: America में मंकीपॉक्स वायरस की दहशत, जानिए ये है कितना खतरनाक | वनइंडिया हिंदी
    Monkeypox Virus

    संयुक्त राज्य अमेरिका ने बुधवार को एक व्यक्ति में मंकीपॉक्स के मामले की पुष्टि की, जो हाल ही में कनाडा की यात्रा पर गया था। यह यूरोपीय स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा पिछले सप्ताह दर्जनों मामलों की पुष्टि के बाद आया है।

    ये जानकारी मैसाचुसेट्स के राष्ट्रमंडल ने एक प्रेस विज्ञप्ति मे के जरिए दी। जिसमें बताया गया कि अमेरिका मैसाचुसेट्स डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक हेल्थ ने बुधवार को एक शख्‍स में इस संक्रमण की पुष्टि की है। इसकी जांच जमैका प्लेन में स्‍टेट पब्लिक हेल्‍थ लैब में की गई। यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) में संक्रमण की पुष्टि की प्रक्रिया पूरी की गई।

    वहीं बिट्रेन में बीते बुधवार को मंकीपॉक्‍स के दो पीड़ितऔर लोगों की पहचान की गई है, जिससे ब्रिटेन में कुल मामलों की संख्या नौ हो गई है। दोनों इंग्लैंड के दक्षिण पूर्व में रहते हैं - जहां अधिकांश मामलों की पहचान की गई है - और ऐसा माना जाता है कि उन्हें यात्रा के बजाय समुदाय में फैलने से संक्रमण हुआ।

    मंकीपॉक्स आमतौर पर पश्चिम अफ्रीका की यात्रा से जुड़ा हुआ है।यूके स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी (यूकेएचएसए) का कहना है कि वायरस आमतौर पर आसानी से नहीं फैलता है और लोगों के लिए जोखिम कम होता है।अब तक के ज्यादातर मामले ऐसे पुरुषों में हैं जो समलैंगिक हैं, bisexual हैं या जो पुरुषों के साथ यौन संबंध रखते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+