Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कोमा में मोजतबा! पैर भी कटा...ईरानी सुप्रीम लीडर पर मीडिया का चौंकाने वाला दावा, खामेनेई के बेटे का सच क्या है

Mojtaba Khamenei Coma: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को लेकर एक बेहद चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। ब्रिटेन के टैब्लॉइड अखबार 'द सन' ने दावा किया है कि 56 वर्षीय मोजतबा खामेनेई गंभीर रूप से घायल हैं, उनका एक पैर काटना पड़ा है और वह फिलहाल कोमा में हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक उनकी हालत बेहद नाजुक है और उनका इलाज तेहरान के एक अस्पताल में कड़ी सुरक्षा के बीच चल रहा है। हालांकि इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है और ईरान की तरफ से भी अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Mojtaba Khamenei Coma

एयर स्ट्राइक के बाद गंभीर रूप से घायल होने का दावा (Mojtaba Khamenei Injured Report)

ब्रिटिश अखबार 'द सन' की रिपोर्ट में कहा गया है कि मोजतबा खामेनेई को उस एयर स्ट्राइक के दौरान गंभीर चोटें आई थीं, जिसमें उनके पिता और ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक हमले में मोजतबा को बेहद गंभीर चोटें लगीं और उन्हें तुरंत इलाज के लिए तेहरान ले जाया गया।

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि हमले के बाद उनके शरीर को भारी नुकसान पहुंचा। दावा किया गया कि उनका कम से कम एक पैर काटना पड़ा है और पेट या लिवर में भी गंभीर चोट लगी है। बताया गया कि उनकी हालत इतनी गंभीर है कि वह फिलहाल कोमा में हैं और डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं।

Mojtaba Khamenei Net Worth: मोजतबा खामेनेई के पास अथाह संपत्ति, कैसे करते हैं कमाई? दुबई से यूरोप तक प्रॉपर्टी
Mojtaba Khamenei Net Worth: मोजतबा खामेनेई के पास अथाह संपत्ति, कैसे करते हैं कमाई? दुबई से यूरोप तक प्रॉपर्टी

सिना यूनिवर्सिटी अस्पताल में चल रहा इलाज (Sina University Hospital Tehran)

रिपोर्ट के मुताबिक मोजतबा खामेनेई का इलाज तेहरान के सिना यूनिवर्सिटी अस्पताल में किया जा रहा है। अस्पताल के जिस हिस्से में उनका इलाज चल रहा है, वहां कड़ी सुरक्षा लगा दी गई है और उस यूनिट को लगभग पूरी तरह सील कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि उनके इलाज की निगरानी खुद ईरान के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा मंत्री मोहम्मद रजा जफरगंदी कर रहे हैं। जफरगंदी को देश के सबसे अनुभवी ट्रॉमा सर्जनों में गिना जाता है और उन्होंने युद्ध के दौरान घायल सैनिकों का इलाज करने का भी लंबा अनुभव हासिल किया है।

नपुंसक था खामेनेई का बेटा Mojtaba,नहीं टिकी 2 बीवी, बाप बनने के लिए सालों कराया इलाज, फिर प्रेग्नेंट हुई पत्नी
नपुंसक था खामेनेई का बेटा Mojtaba,नहीं टिकी 2 बीवी, बाप बनने के लिए सालों कराया इलाज, फिर प्रेग्नेंट हुई पत्नी

कैमरे पर नहीं आए मोजतबा खामेनेई, एंकर ने पढ़ा पहला संदेश (First Statement After Becoming Leader)

दिलचस्प बात यह है कि मोजतबा खामेनेई को सुप्रीम लीडर चुने जाने के बाद उनका पहला संदेश 12 मार्च की शाम को ही में सामने आया। लेकिन इस संदेश को उन्होंने खुद कैमरे पर आकर नहीं पढ़ा। ईरान के सरकारी टीवी चैनल पर एक एंकर ने उनका बयान पढ़कर सुनाया।

इस संदेश में कहा गया कि ईरान खाड़ी क्षेत्र में अपने हमले जारी रखेगा और होर्मुज स्ट्रेट की नाकेबंदी भी बनी रहेगी। बयान में यह भी चेतावनी दी गई कि ईरान अपने नागरिकों के खून का बदला जरूर लेगा।

8 मार्च को बने सुप्रीम लीडर, लेकिन अब तक सार्वजनिक रूप से नहीं दिखे (Iran Supreme Leader Mojtaba Khamenei)

मोजतबा खामेनेई को 8 मार्च 2026 को ईरान का नया सुप्रीम लीडर चुना गया था। यह फैसला उनके पिता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के लगभग एक सप्ताह बाद लिया गया। हालांकि सुप्रीम लीडर बनने के बाद से अब तक वह सार्वजनिक रूप से कहीं दिखाई नहीं दिए हैं।

ईरानी मीडिया ने पहले कहा था कि वह जल्द ही देश को संबोधित करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पांच दिन बाद उनका एक संदेश जरूर सामने आया, लेकिन उसमें भी वह खुद नजर नहीं आए।

ईरान के सरकारी टीवी एंकरों ने उन्हें "रमजान युद्ध का जांबाज" और "घायल योद्धा" जैसे शब्दों से संबोधित किया। हालांकि यह साफ नहीं किया गया कि वह 28 फरवरी के हमले में घायल हुए थे या नहीं।

Israel Vs Iran: मुज्तबा खामेनेई की 'मौत' की तारीख तय? नेतन्याहू ने किया अब तक का सबसे खौफनाक खुलासा!
Israel Vs Iran: मुज्तबा खामेनेई की 'मौत' की तारीख तय? नेतन्याहू ने किया अब तक का सबसे खौफनाक खुलासा!

क्या बिना नेता के भी जारी रह सकती है जंग? (Iran War Strategy)

'द सन' की रिपोर्ट में एक ईरानी विश्लेषक के हवाले से दावा किया गया है कि ईरान की सैन्य व्यवस्था इतनी मजबूत है कि वह बिना सक्रिय सुप्रीम लीडर के भी युद्ध जारी रख सकती है। विश्लेषक ने कहा कि अयातुल्ला अली खामेनेई ने ऐसा सिस्टम तैयार किया था जो नेतृत्व के बिना भी काम कर सकता है।

उनके मुताबिक इसी वजह से ईरान की मिसाइल और ड्रोन हमले अभी भी जारी हैं और युद्ध रुकने के आसार फिलहाल नजर नहीं आते।

दावों की पुष्टि नहीं, अफवाहें बढ़ीं

हालांकि इन दावों की अभी तक किसी स्वतंत्र स्रोत से पुष्टि नहीं हुई है। ईरान के भीतर इंटरनेट पर कई तरह की पाबंदियां हैं और सुरक्षा भी बेहद कड़ी है। ऐसे में मोजतबा खामेनेई की वास्तविक हालत को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ पाई है।

फिलहाल इतना जरूर है कि उनके सार्वजनिक रूप से सामने न आने और टीवी पर केवल लिखित बयान पढ़े जाने के कारण उनकी सेहत को लेकर तरह-तरह की अटकलें और दावे तेजी से फैल रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+