अपने किचन गार्डन से मोदी के लिए सब्जियां लाएंगी मिशेल ओबामा

वाशिंगटन। 29 सितंबर को अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा मोदी के सम्‍मान में डिनर का आयोजन करने वाले हैं और इसकी जिम्‍मेदारी मिशेल ओबामा ने संभाली है।

michelle-obama-white-house-kitchen-garden-10

व्‍हाइट हाउस के इस स्‍पेशल डिनर पर उनके लिए जो फलाहार तैयार किया जाएगा, उसका पूरा जिम्‍मा अमेरिक की फर्स्‍ट लेडी मिशेल ओबामा ने खुद ली हुई है। इस बात की जानकारी इकोनॉमिक टाइम्‍स ने अपनी एक रिपोर्ट में दी है।

पीएमओ और विदेश मंत्रालय से जुड़े सूत्रों के मुताबिक अमेरिकी के भारतीय दूतावास से प्रोटोकाल अधिकारी लगातार संपर्क बनाए हुए है।

वहीं बताया जा रहा है कि दूसरी ओर मिशेल ओबामा इस समय व्‍हाइट के शेफ के साथ मोदी के लिए स्‍पेशल मेन्‍यू तैयार करने में व्‍यस्‍त हैं।

मोदी के लिए मिशेल व्‍हाइट हाउस के स्‍पेशल किचन गार्डन से फ्रेश फ्रूट्स और सब्जियां लेकर आएंगी।

आपको बता दें कि भले ही मिशेल अमेरिका की फर्स्‍ट लेडी हैं लेकिन वह हर दिन इस बात को सुनिश्चित करती हैं कि उनके किचन में जो कुछ भी पकेगा, उसके लिए फ्रूट्स और सब्जियां सिर्फ व्‍हाइट हाउस के किचन गार्डन से ही आएं और वह पूरी तरह से ताजी होनी चाहिए।

गौरतलब है कि अमेरिका में उनके लिए कई तरह की तैयारियां हो रही हैं। वहीं मोदी अपने इस दौरे पर नवरात्र के उपवास पर रहेंगे। सूत्रों के मुताबिक मोदी इस दौरान अनाज से परहेज करेंगे लेकिन वह सलाद, सूप, फल और फलों के जूस का सेवन करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+