मॉडर्ना की वैक्सीन को मिल सकती है पूर्ण स्वीकृति, कंपनी ने पूरा किया फाइलिंग प्रोसेस
नई दिल्ली, 25 अगस्त: अमेरिका के खाद्य और औषधि प्रशासन (एफडीए) की ओर से फाइजर-बायोएनटेक के कोरोना वायरस वैक्सीन को पूर्ण मंजूरी दिए जाने के दो दिन बाद मॉडर्न ने बुधवार को घोषणा करते हुए बताया कि कि उसने भी अपनी वैक्सीन की पूरी तरह से मंजूरी के लिए रियल टाइम रिव्यू प्रोसेस को पूरा कर लिया है। अमेरिकी दवा निर्माता ने अब तक अमेरिकी सरकार को अपने टीके की 300 मिलियन खुराक जारी की है।

मॉडर्ना ने एक बयान में बताया कि पूरे सबमिशन प्रोसेस में लेट स्टेज स्टडी के डेटा शामिल है, जिसमें दूसरी खुराक के देने के 6 महीने बाद भी 93% प्रभावकारिता दिखाई गई है। कंपनी के सबमिशन में इसके टीके के लिए एक प्रायोरिटी रिव्यू डेजिगनेशन शामिल है, जिसके लिए एफडीए द्वारा पिछले साल दिसंबर में एक आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण (ईयूए) दिया गया था। वर्तमान में शॉट 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों को दिया जाता है।
व्हाइट हाउस ने फाइजर के लिए पूर्ण एफडीए अनुमोदन का स्वागत करते हुए अपने बयान में यह भी बताया था कि वह अन्य दो टीकों के लिए भी इसी तरह के अधिकार की उम्मीद कर रहा है। मॉडर्ना और जॉनसन एंड जॉनसन के टीके सुरक्षित और प्रभावी विकल्प हैं। व्हाइट हाउस ने कहा था कि आपातकालीन उपयोग के लिए अधिकृत होने से पहले दोनों का कठोर और व्यवस्थित वैज्ञानिक टेस्टिंग किया गया है।
मैसेंजर आरएनए (एमआरएनए) आधारित डोज, जिसे एमआरएनए-1273 कहा जाता है, उन तीन टीकों में से एक है, जो वर्तमान में अमेरिका में लगाई जा रही है। अन्य दो फाइजर और जॉनसन एंड जॉनसन हैं। इसे 28 दिनों के अंतराल के भीतर दो खुराक में दी जाती है, जबकि एक तिहाई या बूस्टर शॉट की सिफारिश उन लोगों के लिए की जाती है जिनकी इम्युनिटी कमजोर हैं। फॉक्स न्यूज के अनुसार मॉडर्ना ने 1 जून को अपने टीके के लिए पूर्ण अनुमोदन के लिए शीर्ष दवाओं के पैनल के साथ एक रोलिंग प्रवेश प्रक्रिया की शुरुआत की घोषणा की।
चिकित्सा की दृष्टि से पूर्ण अनुमोदन को "बायोलॉजिक्स लाइसेंस एप्लीकेशन" (बीएलए) कहा जाता है। एक सफल बीएलए के लिए एक कंपनी को नियामक को विशिष्ट आवश्यकताओं के बारे में जानकारी के साथ एक व्यापक दस्तावेज प्रदान करने की आवश्यकता होती है।












Click it and Unblock the Notifications