वाइन ना मिलने से इस कदर नाराज हुई मॉडल, दे दी प्लेन को बम से उड़ाने की धमकी, फिर हुआ कुछ ऐसा
वेलिंग्टन। कोरोना वायरस महामारी की वजह से भारत सहित कई अन्य देशों में बेहद सख्त नियमों के साथ विमानों में यात्रियों को यात्रा करने की अनुमति दी जा रही है। इसी बीच न्यूजीलैंड से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक इंस्टाग्राम मॉडल ने मेलबोर्न से ऑकलैंड के बीच उड़ाने भरने वाले विमान को विस्फोटक से उड़ाने की धमकी। मॉडल की इस धमकी के बाद फ्लाइट में हड़कंप मच गया। महिला की धमकी की वजह जान अब हर कोई हैरान है।

मॉडल के खिलाफ दर्ज हुआ केस
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हन्ना ली पियर्सन नाम की इंस्टाग्राम मॉडल के खिलाफ एयर न्यूजीलैंड में क्रू मेंबर के साथ बदतमीजी और प्लेन उड़ाने की धमकी देने के बाद केस दर्ज किया गया है। आपको बता दें कि यह मामला पिछले साल 7 नवंबर का है जब विमान में यात्रा कर रही पियर्सन को क्रू मेंबर ने वाइन देने से इनकार कर दिया। इस पर वह बेहद नराज हो गई और विमान को उड़ाने की धमकी दे दी।

इस वजह से दी धमकी
दरअसल, उस दिन प्लेन में क्रू मेंबर सभी यात्रियों को खाना दे रहे थे, इसी दौरान पियर्सन ने एयर हॉस्टेस से एक ग्लास वाइन की मांग की। इस पर क्रू मेंबर ने उन्हें बताया कि विमान में खाने के साथ वाइन कॉम्प्लीमेंट्री नहीं है, अगर उसे वाइन चाहिए तो उसके लिए अगल से पेमेंट करना पड़ेगा। इतनी सी बात पर इंस्टाग्राम मॉडल बहुत नाराज हो गई और अपना आपा खो बैठी। पियर्सन ने क्रू मेंबर्स को अपशब्द करने शुरू कर दिए।

क्रू मेंबर से की हाथापाई
हन्ना ली पियर्सन ने क्रू मेंबर से कहा कि उसे खाने के साथ क्या मिलेगा क्या नहीं इससे उसे मतलब नहीं है। उसे बस वाइन चाहिए। इसके बाद क्रू मेंबर ने जब वाइल के लिए पैसे मांगे तो पियर्सन उनसे भी भिड़ पड़ी। क्रू मेंबर का हाथ पकड़ पियर्सन ने उन्हें मारने की भी कोशिश की। वाइन ना मिलने से नाराज पियर्सन ने कहा, मुझे वाइन लाकर दो वर्ना मैं इस प्लेन को उड़ा दूंगी। इसके बाद क्रू मेंबर्स ने पियर्सन को जबरन सीट पर बिठाया और हथकड़ी लगा दी।
यह भी पढ़ें: अप्रैल में बना रहे हैं हवाई यात्रा का प्लान? तो जरूर पढ़ लें Covid-19 के ये नए नियम












Click it and Unblock the Notifications