टाईटैनिक का मलवा दिखाने वाली लापता पनडुब्बी के पास बचे सिर्फ 70 घंटे, दो अरबपति हैं इसमें सवार
उत्तर अटलांटिक में टाइटैनिक का मलबा दिखाने वाली टूरिस्ट पनडुब्बी 'टाइटेन' रविवार को अटलांटिक महासागर में लापता हो गई। खोजी दल सबमरीन को खोजने के लिए समय के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं। पनडुब्बी में अब 60-70 घंटे की ऑक्सीजन बची है।
पनडुब्बी में एक पायलट और 4 पैसेंजर्स सवार थे। इनमें ब्रिटेन के अरबपति कारोबारी हामिश हार्डिंग और पाकिस्तान के बिजनेसमैन शहजादा दाऊद अपने बेटे के साथ मौजूद हैं। जैसे जैसे समय बीत रहा है वैसे-वैसे सबमरीन की ऑक्सीजन कम होती जा रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, डुबकी लगाने के एक घंटा 45 मिनट बाद इस पनडुब्बी से संपर्क टूट गया था। इस सबमरीन का संचालन करने वाली कंपनी ओशियनगेट लापता हुए लोगों को खोजने के लिए कई टीमों का सहारा ले रही है। अमेरिका और कनाडा की नौसेनाएं और व्यवसायिक रूप से समंदर की गहराई में जाने वाली कंपनियां इस खोज अभियान में जुटी हुई हैं।
टाइटैनिक जहाज का मलबा कनाडा के न्यूफाउंडलैंड में उत्तरी अटलांटिक की तली में करीब 3800 मीटर गहराई में पड़ा हुआ है। अमेरिकी कोस्ट गार्ड के रियर एडमिरल जॉन मॉगर ने कहा, 'हम अनुमान लगा रहे हैं कि पनडुब्बी को खोजने के लिए हमारे पास 70 घंटों से लेकर 96 घंटों तक का समय है। लेकिन समय बीतने के साथ मौत से लड़ने की जद्दोजहद बढ़ती जा रही है।
अमेरिका-कनाडा की रेस्क्यू टीम ने केप कॉड से करीब 900 मील (1,450 किमी) पूर्व में तलाश शुरू कर दी है। इसके अलावा पानी में सोनार-बॉय भी छोड़े गए हैं, जो 13 हजार फीट की गहराई तक मॉनिटर कर सकते हैं।
We're grateful for the experiences we've shared exploring the ocean for the past decade and we're excited for the opportunities to come — starting with the 2022 Titanic Expedition that begins just one week from today!#WorldOceansDay #Titanic #2022TitanicExpedition pic.twitter.com/raQ4V0zqSn
— OceanGate Expeditions (@OceanGateExped) June 8, 2022
21 फुट की इस सबमरीन में आपात स्थिति के लिए चार दिन की ऑक्सीजन होती है। इस पनडुब्बी में ओशन गेट कंपनी के सीईओ स्टॉकटन रश और फ्रांसीसी पायलट पॉल-हेनरी नार्गोलेट भी मौजूद हैं।
पनडुब्बी ओशन गेट कंपनी की टाइटेन सबमर्सिबल है। इसका आकार एक ट्रक के बराबर है। यह पनडुब्बी कार्बन फाइबर औऱ टाइटेनियम से बनी है। टाइटैनिक का मलबा देखने जाने के लिए प्रति व्यक्ति ढाई लाख डॉलर यानि करीब 2 करोड़ रुपए फीस देनी पड़ती है।












Click it and Unblock the Notifications