इराक में अमेरिकी दूतावास पर बड़ा हमला, गिरे 12 बैलिस्टिक मिसाइल, ईरान ने लिया बदला?
अमेरिकी दूतावास पर हुए हमले को लेकर इराक और अमेरिकी अधिकारियों ने नुकसान को लेकर अलग अलग जानकारियां दी हैं।
इरबिल, मार्च 13: इराक के उत्तरी शहर इरबिल में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर भीषण हमले किए गये हैं और दूतावास को निशाना बनाकर कम से कम 12 मिसाइल दागी गई हैं, जिससे इराकी दूतावास को भारी नुकसान पहुंचा है। अमेरिकी रक्षा अधिकारियों ने कहा है कि, अमेरिकी दूतावास पर ये हमला ईरान से किया गया है। (सभी तस्वीरें फाइल)

अमेरिकी दूतावास पर हमला
अमेरिकी दूतावास पर हुए हमले को लेकर इराक और अमेरिकी अधिकारियों ने नुकसान को लेकर अलग अलग जानकारियां दी हैं। एक और अमेरिकी अधिकारी ने कहा है कि, हमले में किसी भी अमेरिकी अधिकारी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है और ना ही दूतावास को ही नुकसान पहुंचा है और ना ही कोई हताहत हुआ है, वहीं, इराकी अधिकारियों की तरफ से कहा गया है कि, कई मिसाइलों ने दूतावास को निशाना बनाया है, लेकिन जिस वाणिज्य दूतावास पर हमला किया गया है, वो बिल्कुल नया ही है और इस वक्त उस दूतावास से कामकाज शुरू नहीं हुआ था और दूतावस खाली था, इसीलिए नुकसान नहीं हुआ है।
मिसाइल हमले की जांच
वहीं, एक अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया है कि, अभी भी साफ नहीं हो पाया है कि, वाणिज्य दूतावास पर कितनी मिसाइलें गिरी हैं और वास्तव में मिसाइलों को कहां से दागी गई थी। जबकि, इराकी सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि हमले से हताहत होने की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है। ये हमला आधी रात के तुरंत बाद हुआ है और मिसाइल हमले के बाद पूरे इलाके में भारी नुकसान पहुंचा है। इराकी अधिकारियों में से एक अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर कहा कि, बैलिस्टिक मिसाइलें ईरान से दागी गईं हैं। हालांकि, उन्होंने इससे ज्यादा जानकारी नहीं दी। वहीं, अमेरिकी अधिकारी मिसाइल के प्रकार की पुष्टि नहीं की।

हमले में ईरान का हाथ?
दूसरे अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि, इस घटना की जांच इराक सरकार और कुर्द क्षेत्रीय सरकार द्वारा की जा रही है। अधिकारी ने एक बयान में कहा कि, अमेरिका ने "इराकी संप्रभुता और हिंसा के प्रदर्शन के खिलाफ अपमानजनक हमले" की निंदा की है। यह हमला सीरिया के दमिश्क के पास एक इजरायली हमले के कई दिनों बाद हुआ, जिसमें ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड के दो सदस्य मारे गए थे। ईरान के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को हुए हमले की कड़ी निंदा की और बदला लेने की कसम खाई थी। रविवार को, ईरान की सरकारी आईआरएनए समाचार एजेंसी ने इराकी मीडिया के हवाले से इरबिल में हमलों को स्वीकार किया था, लेकिन यह नहीं बताया कि, हमला कहां से किया गया था। वहीं, सैटेलाइट प्रसारण चैनल कुर्दिस्तान24, जो अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास स्थित है, हमले में टीवी चैनल को भी नुकसान पहुंचा है।

यूक्रेन हमले के बीच हमला
एक सुरक्षा बयान में कहा गया है कि, रविवार तड़के इरबिल को "कई मिसाइलों के साथ" निशाना बनाया गया है और सुरक्षा अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं। यह हमला ऐसे समय में हुआ है, जब ईरान सरकार और अमेरिका के बीच एक बार फिर से परमाणु समझौते पर बातचीत शुरू होने वाली है और इस बात की भी रिपोर्ट है, कि अमेरिका ईरान से तेल खरीदने पर प्रतिबंधों में छूट दे सकता है, जबकि अमेरिका और पश्चिमी देश लगातार रूस पर यूक्रेन युद्ध की वजह से प्रतिबंध लगा रहे हैं। वहीं, मध्य पूर्व के लिए शीर्ष अमेरिकी कमांडर ने इराक और सीरिया में सैनिकों और अमेरिका सहयोगियों पर ईरान और ईरान समर्थित मिलिशिया से हमलों के बढ़ते खतरों को लेकर बार-बार चेतावनी जारी की है। दिसंबर में एसोसिएटेड प्रेस के साथ एक साक्षात्कार में, मरीन जनरल फ्रैंक मैकेंजी ने कहा था कि, इराक में अमेरिकी सेना एक गैर-लड़ाकू भूमिका में ट्रांसफर हो गई है, और ईरान और उसके प्रतिनिधि अभी भी चाहते हैं, कि सभी अमेरिकी सैनिक देश छोड़ दें। नतीजतन, इराक में अमेरिकी दूतावासों या सहयोगियों पर और हमले हो सकते हैं।
-
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
LPG Oil Crisis: हॉर्मुज में तैर रहे हैं 3.2 लाख टन गैस, भारत पहुंचा तो कितने सिलेंडर भरे जा सकते हैं -
Mujtaba Khamenei: अब इजराइल और अमेरिका होगा बर्बाद! मुजतबा खामेनेई का महा-ऐलान -
Oil LPG Crisis: तेल बेचकर दुनिया का सबसे अमीर देश बनेगा ओमान! कैसे युद्ध के बीच निकली लॉटरी -
Ali Larijani: कौन थे अली लारीजानी जिन्हें ईरान ने बताया शहीद? ट्रंप ने कहा था- 'ठोंक देंगे' -
Iran Attacks Qatar Gas Hub: अब नहीं बचेगा ईरान? कतर ने 24 घंटे में अधिकारियों को देश छोड़ने का दिया अल्टीमेटम -
अमेरिका का ईरान पर महाविनाशक प्रहार! 2,200 किलो के बंकर बस्टर बमों से पाताल में छिपे मिसाइल अड्डों को किया राख -
ईरान की मिसाइल का कतर के LNG सप्लाई हब पर हमला, चौंकाने वाला वीडियो आया सामने, क्या भारत पर आएगा नया संकट -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
मौत से हुआ सामना? दुबई से हैदराबाद लौटीं सानिया मिर्जा, आपबीती सुनाते हुए बयां किया दर्द -
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन -
LPG Cylinder: कमर्शियल गैस सिलेंडर पर सरकार का चौंकाने वाला फैसला, आज से बदल गए नियम!












Click it and Unblock the Notifications