Video:अश्लील तस्वीर WhatsApp पर वायरल होने पर छिना मिस जिम्बाब्वे का ताज
हरारे। आजकल WhatsApp और फेसबुक के जरिये इंसान अपनी तरक्की के रास्ते खोल रहा है लेकिन कुछ लोगों की तरक्की में WhatsApp और फेसबुक बाधा भी बन रही है जिसका ताजा उदाहरण है एमिली टटांगा कचोटे। जिन्हें मिस जिम्बाब्वे का खिताब सिर्फ इसलिए खोना पड़ा क्योंकि उनकी नग्न और अश्लील तस्वीरें WhatsApp पर वायरल हो गई थीं।

जिम्बाब्वे के नियम के मुताबिक , प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली प्रत्येक प्रतियोगी को ये हलफनामा देना पड़ता है कि उसने कभी न्यूड तस्वीरें नहीं खिंचाई लेकिन कचोटे ने इस बात का उल्लंघन किया, जिसके चलते उन्हें अपना खिताब खोना पड़ा।
अब वो चीन में होने वाले मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकती है। कचोटे ने अपनी यह बात स्वीकार भी कर ली है, हालांकि उन्होंने कहा कि यह सारी तस्वीरें उन्होंने मॉडलिंग की शुरूआत में खिंचवाई थी, फिलहाल अपने साथ हुए इस बर्ताव से वो निराश तो हैं लेकिन हताश नहीं। उन्होंने कहा कि फिलहाल अभी वो आराम कर रही हैं लेकिन वो मॉडलिंग जारी रखेंगी।












Click it and Unblock the Notifications