भारत के हाथ से निकला Miss Universe 2017 का खिताब, ये देश रहा विजेता
इस साल का मिस यूनीवर्स का खिताब साउथ अफ्रीका की Demi-Leigh-Nel-Peters ने अपने नाम किया। अमेरिका के लास वेगस में आयोजित इस प्रतियोगिता में 22 साल की डेमी ने कोलंबिया और जमैका कि सुंदरियों को हराते हुए ये खिताब जीता।
लास वेगस। इस साल का Miss Universe का खिताब साउथ अफ्रीका की Demi-Leigh-Nel-Peters ने अपने नाम किया। अमेरिका के लास वेगस में आयोजित इस प्रतियोगिता में 22 साल की डेमी ने कोलंबिया और जमैका कि सुंदरियों को हराते हुए ये खिताब जीता। इस प्रतियोगिता में भारत को श्रद्धा शशिधर रिप्रेजेंट कर रहीं थीं।

डेमी से सवाल पूछा गया था कि उनके हिसाब से महिलाएं आज के दौर में वर्कप्लेस पर कौन सी सबसे बड़ी परेशानी का सामना कर रही हैं। इस सवाल के जवाब में डेमी ने कहा कि एक काम के लिए बराबर सैलरी न मिलना सबसे बड़ा मुद्दा है। उन्होंने कहा, 'कई जगहों पर महिलाओं को सेम जॉब के लिए मर्दों की सैलरी का केवल 75 प्रतिशत मिलता है। मुझे लगता है कि पूरी दुनिया में महिलाओं को बराबर सैलरी मिलनी चाहिए।'












Click it and Unblock the Notifications