हनी ट्रैप में फंसा विदेश मंत्रालय का ड्राइवर, पाकिस्तान को गुप्त सूचनाएं भेजने के आरोप में गिरफ्तार
विदेश मंत्रालय के एक ड्राइवर को जवाहर लाल नेहरू भवन से गिरफ्तार किया गया है। ड्राइवर पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप हैं।
विदेश मंत्रालय के एक ड्राइवर को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जवाहर लाल नेहरू भवन से गिरफ्तार किया गया है। ड्राइवर पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप हैं। दिल्ली पुलिस को मिले सूत्रों के मुताबिक वह पाकिस्तान को पेसै के बदले गुप्त सूचनाएं मुहैया कराता था।

Image- concept
जानकारी के मुताबिक, पकड़ा गया ड्राइवर पाकिस्तान की एक महिला जासूस को विदेश मंत्रालय से जुड़ी जानकारियों को भेज रहा था। बताया जा रहा है कि ड्राइवर पैसे के एवज में सूचना या दस्तावेज पाकिस्तान के एक पीआईओ को स्थानांतरित कर रहा था जो महिला पूनम शर्मा या पूजा के रूप में काम कर रही थी। यह मामला हनीट्रैप से जुड़ा बताया जा रहा है। वह पूनम शर्मा नाम की जिस महिला के संपर्क में था, वह बताती थी कि वह कोलकाता में रहती है। सूत्रों का कहना है कि वह महिला पाकिस्तान की एजेंस है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक पाकिस्तानी जासूस ने विदेश मंत्रालय के ड्राइवर को फंसाने के लिए फर्जी आईडी का इस्तेमाल किया था।












Click it and Unblock the Notifications