दशहरे पर राजनाथ सिंह पेरिस में करेंगे शस्त्र पूजा

नई दिल्ली। केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह इस बार दशहरा के मौके पर पेरिस में रहेंगे। दशहरा के अवसर पर राजनाथ सिंह पेरिस में शस्त्र पूजा करेंगे। बता दें कि राजनाथ सिंह 8 अक्टूबर को फ्रांस जा रहे हैं, वह यहां पर राफेल एयरक्राफ्ट को लेने के लिए जा रहे हैं। गौरतलब है कि राफेल एयरक्राफ्ट की पहली खेप इस महीने भारत आ रही है, जिसका काफी समय से इंतजार था। राफेल डील को लेकर काफी विवाद हुआ था, विपक्ष ने सरकार पर इस डील को लेकर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। लेकिन सरकार लगातार इन आरोपों को खारिज करती आ रही है।

rajnath singh

साल 2020 में इन विमानों के भारत आने के बाद इन्हें भारतीय स्थितियों के मुताबिक, बदलाव किए जाएंगे और वायुसेना के पायलट व अन्य स्टाफ को इसकी ट्रेनिंग भी दी जाएगी। रक्षा सूत्रों की मानें तो इस यात्रा के दौरान राजनाथ सिंह राफेल विमान उड़ा भी सकते हैं। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। सूत्रों के मुताबिक, भारतीय वायु सेना अपने हरियाणा के अंबाला और पश्चिम बंगाल के हाशिमारा एयरबेस पर राफेल विमान के एक-एक स्क्वाड्रन को तैनात करेगी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राफेल विमान लेने के बाद फ्रांसीसी सरकार के अधिकारियों के साथ रक्षा व अन्य सहयोग पर भी बैठक करेंगे। 9 अक्टूबर को राजनाथ सिंह अपने फ्रांसीसी समकक्ष के साथ बैठक करेंगे। इस मौके पर उप वायुसेना प्रमुख एयर मार्शल हरजिंदर सिंह अरोड़ा के भी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ जाने की संभावना है। पहले वायुसेना प्रमुख के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ जाने का कार्यक्रम था, लेकिन वह एनसीआर में वायुसेना दिवस के कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण नहीं जा सकेंगे। सितंबर, 2016 में भारत ने फ्रांस सरकार और डसॉल्ट एविएशन के साथ 36 राफेल विमानों को लेकर डील साइन की थी। सरकार की कोशिश थी कि वे विमान जल्दी हैंडओवर कर दिए जाएं, क्योंकि वायुसेना इन्हें जल्दी से सेना में शामिल करना चाहती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+