अगर तीसरी बार ओबामा बनते राष्‍ट्रपति तो मिशेल दे देतींं तलाक!

अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा ने एक टीवी शो के दौरान जमकर उड़ाया डोनाल्‍ड ट्रंप का मजाक। कहा तीसरी बार अगर लड़ते चुनाव तो मिशेल से दे देेतींं तलाक।

लॉस एंजिल्‍स। अमेरिका के राष्‍ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि अगर उनके पास तीसरी बार राष्‍ट्रपति बनने का विकल्‍प होता और वह राष्‍ट्रपति बनते तो पत्‍नी मिशेल उन्‍हें तलाक दे देतीं। ओबामा ने यह बात एबीसी चैनल पर टेलीकास्‍ट होने वाले जिमी किमेल लाइव शो के दौरान कहीं।

obama-and-michelle-divorce

तो मिशेल दे देतीं तलाक

बराक ओबामा का दूसरा और अंतिम कार्यकाल 20 जनवरी को खत्म हो रहा है। अमेरिकी संविधान के अनुसार कोई भी शख्स दो बार के बाद तीसरी बार राष्‍ट्रपति के लिए नहीं चुनाव नहीं लड़ सकता है।

ओबामा ने बताया कि उनकी पत्नी मिशेल को राजनीति पसंद नहीं है तो अगर वह तीसरे कार्यकाल के लिए लड़ सकता होता, तो मिशेल उन्‍हें तलाक दे देतीं।

कैसे उड़ाया ट्रंप का मजाक

सिर्फ इतना ही नहीं इस शो में राष्‍ट्रपति ओबामा ने रिपब्लिकन पार्टी के उम्‍मीदवार डोनाल्‍ड ट्रंप का भी मजाक उड़ाया।

ओबामा ने शो में ट्रंप के कई ट्वीट्स पढ़ें। इसमें ट्रंप का वह ट्वीट भी था जहां उन्‍होंने लिखा था, 'राष्‍ट्रपति ओबामा अमेरिकी इतिहास के सबसे बुरे राष्‍ट्रपति के तौर पर याद किए जाएंगे।'

ओबामा ने मजाक उड़ाते हुए कहा कि कम से कम वह राष्‍ट्रपति के तौर पर तो इतिहास में दर्ज किए जाएंगे। किमेल ने ओबामा से पूछा कि क्या वह डोनाल्ड ट्रंप को टीवी पर देखते हुए कभी हंसते हैं। इस पर ओबामा ने जवाब में कहा कि कई बार ऐसा होता है।

अपमान करने वालों को जवाब नहीं

ओबामा ने बताया कि कार्यकाल के दौरान अगर कोई इमरजेंसी हो जाती थी तो भी आधी रात को उनके बिस्तर पर जाने के बाद भी उन्हें स्पेशल फोन पर 'तीन-चार बार' कॉल किया गया है। इसमें वर्ष 2011 में जापान में आई सुनामी का मौका भी शामिल है।

ट्रंप का मजाक उड़ाते हुए कहा वह तड़के ही अपना स्मार्टफोन नहीं उठाते। ओबामा के मुताबिक वह सुबह तीन बजे उन लोगों के बारे में ट्वीट नहीं करते, जिन्होंने उनका अपमान किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+