नाम किया रोशन: अमेरिका में भारतीय मूल के पुलिस अधिकारी बने पहले अश्वेत पुलिस चीफ

ब्रूकफील्ड पुलिस चीफ बनाए जाने के बाद माइकल कुरुविला ने कहा कि एक अप्रवासी परिवार का होने के बाद पुलिस महकमे के लिए काम करना और इतने बड़ी जिम्मेदारी वाले पद पर पहुंचना आसान नहीं था।

वॉशिंगटन, जून 29: भारतीय-अमेरिकी पुलिस अधिकारी माइकल कुरुविला अमेरिका में इलिनोइस राज्य के एक उपनगर ब्रुकफील्ड के अगले पुलिस प्रमुख बने हैं। अमेरिका में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों के लिए ये एक बड़ी उपलब्धि हैं और उन्होंने निश्चित तौर पर भारत का नाम रोशन किया है। माइकल कुरुविला मूल रूप से भारत के केरल के रहने वाले हैं और उनका परिवार अभी भी केरल में रहता है। ब्रूकफील्ड पुलिस चीफ बनाने के लिए माइकल कुरुविला के नाम पर ब्रूकफील्ड वीलेज मैनेजर टिमोथी विबर्ग ने अप्रूवल दी थी और अब 12 जुलाई को माइकल कुरुविला पुलिस प्रमुख का पद संभालेंगे। (तस्वीर सौजन्य-brookfieldil.gov/)

indian american Brookfield Police chief

15 सालों से हैं पुलिस डिपार्टमेंट में

ब्रुकफील्ड के वर्तमान पुलिस चीफ पेट्रक ने स्थानीय मीडिया को बताया कि "माइकल कुरुविला के पास प्रमुख बनने के लिए सभी तरह की क्षमता है, उनके पास पंद्रह साल तक पुलिस महकमें का काम काज संभालने का अनुभव है, जिसमें वो वह हर स्तर पर सफल रहे हैं। वह पुलिस चीफ की जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हैं।" वर्तमान में ब्रूकफील्ड पुलिस में डिप्टी चीफ के पद पर तैनात कुरुविला 37 साल के हैं और 2006 में ब्रुकफील्ड पुलिस द्वारा नियुक्त किए जाने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी थे। 2006 में शिकागो में इलिनोइस विश्वविद्यालय से सिविल वर्क में मास्टर डिग्री पूरी करने के तुरंत बाद पुलिस डिपार्टमेंट में शामिल होने से पहले कुरुविला ने पुलिस विभाग के साथ मिलकर एक सिविलियन क्राइसिस कार्यकर्ता के रूप में काम किया।

indian american Brookfield Police chief

पुलिस चीफ बनने के बाद क्या कहा

ब्रूकफील्ड पुलिस चीफ बनाए जाने के बाद माइकल कुरुविला ने कहा कि एक अप्रवासी परिवार का होने के बाद पुलिस महकमे के लिए काम करना और इतने बड़ी जिम्मेदारी वाले पद पर पहुंचना आसान नहीं था। मैं कानून विभाग में किसी को नहीं जानता था। उन्होंने कहा कि ''मैं पुलिस महकमें में शामिल होकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहता था, लेकिन मैंने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन में ब्रूकफील्ड में पुलिस चीफ बन जाऊंगा।'' उन्होंने कहा कि 'मैंने धीरे धीरे महसूस किया कि किसी को नहीं जानने के बाद भी मेरा इस काम में काफी जुनून है और इसीलिए मुझे ये कामयाबी मिली है।' आपको बता दें कि ''सितंबर 2020 में कुरुविला को पुलिस अधिकारियों को दिए जाने वाले दुनिया के सबसे बड़े और प्रभावशाली इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ चीफ्स ऑफ पुलिस (IACP) द्वारा "40 अंडर 40" पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+