TikTok पर मिया खलीफा की एंट्री, कहा- हेट मैसेज से तंग आ गई थी, लेकिन अब....
हेट मैसेज और धमकियों से परेशान हुई मिया खलीफा, TikTok पर की एंट्री
नई दिल्ली। एडल्ट फिल्मों में काम कर चुकी मिया खलीफा अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में कोरोना वायरस महामारी के चलते उनकी शादी टलने की खबर आई थी। अब मिया खलीफा एक बार फिर खबरों में हैं, दरअसल उन्होंने वीडियो शेयरिंग सोशल नेटवर्किंग ऐप टिक टॉक पर एंट्री की है। मिया खलीफा ने बताया कि दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वो हेट मैसेज और धमकियों से इतना परेशान हो गईं थी कि उन्हें अपना कमेंट सेक्शन तक बंद करना पड़ा। मिया खलीफा ने कहा कि टिक टॉक पर उन्हें एक नई दुनिया मिली है, यहां जो लोग हैं, वो उन्हें अपने दोस्त की तरह नजर आते हैं।

'यहां नए दोस्त मिले और मैं उन लोगों से जुड़ना चाहती हूं'
वेबसाइट Mashable से बात करते हुए मिया खलीफा ने बताया, 'मुझे सोशल मीडिया का कभी कोई शौक नहीं रहा। लेकिन, कुछ लोगों ने मेरी पोस्ट पर इतने भयानक कमेंट किए कि मैं बुरी तरह प्रभावित हुई। जब मैंने टिक टॉक ज्वॉइन किया तो लगा कि यहां एक नई दुनिया है। यहां मैं कमेंट पढ़ सकती हूं और मुझे कमेंट सेक्शन को बंद करने की भी जरूरत नहीं है। ऐसे लगता है कि यहां मुझे नए दोस्त मिले हैं और मैं उन लोगों से जुड़ना चाहती हूं।'

इंस्टाग्राम पर क्यों लिखी थी भावुक पोस्ट
आपको बता दें कि हाल ही में मिया खलीफा उस वक्त सुर्खियों में आईं थी, जब कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए उन्होंने अपनी शादी टाल दी थी। इसके बाद इंस्टाग्राम पर मिया खलीफा ने एक भावुक पोस्ट लिखकर अपनी शादी टलने का दुख जाहिर किया। मिया खलीफा ने दुल्हन की व्हाइट ड्रेस में अपनी एक मिरर सेल्फी इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'अगर रॉबर्ट सैंडबर्ग से मेरी शादी होने से पहले ये दुनिया खत्म हो जाए तो प्लीज मेरे क्लोसेट पर टंगी इन 12 ड्रेस में से किसी एक को पहनाकर मुझे दफन कर देना। ये वो ड्रेस हैं, जो मैं जून में होने वाली अपनी शादी में पहनने वाली थी।'

रॉबर्ट सेंडबर्ग से हो चुकी है मिया खलीफा की सगाई
मिया खलीफा इसी साल जून में अपने ब्वॉयफ्रेंड रॉबर्ट सैंडबर्ग के साथ शादी करने वालीं थी। पिछले साल मिया खलीफा ने ही अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ सगाई की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिया खलीफा ने ब्वॉयफ्रेंड रॉबर्ट सेंडबर्ग के साथ एक फोटो शेयर की, जिसमें उनकी ऊंगली में सगाई की रिंग दिख रही थी। फोटो में मिया ने स्वीडन भाषा में कैप्शन लिखा था- इंगेज्ड।

सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं तस्वीरें
गौरतलब है कि रॉबर्ट सेंडबर्ग पेशेवर तौर पर शेफ हैं। रॉबर्ट सेंडबर्ग और मिया खलीफा लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों की एक-दूसरे संग स्पेशल कमेस्ट्री की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। रॉबर्ट ने बताया कि वह दोनों इस हफ्ते के आखिरी में शिकागो गए, जहां उन्होंने शानदार डिनर किया और वहीं मिया को प्रपोज किया था।

3 महीने बाद ही छोड़ी पोर्न इंडस्ट्री
आपको बता दें कि एडल्ट फिल्मों की पूर्व एक्ट्रेस मिया खलीफा एडल्ट इंडस्ट्री छोड़ने के बाद से ही लगातार चर्चाओं में बनी हुई हैं। हाल के दिनों में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी अपने कुछ ऐसे इंटरव्यू शेयर किए थे, जिनमें उन्होंने पोर्न इंडस्ट्री से जुड़ी बातें बताईं। मिया खलीफा ने साल 2015 में पोर्न इंडस्ट्री में काम करना शुरू किया था, लेकिन 3 महीने बाद ही इस इंडस्ट्री को छोड़ दिया। इस दौरान मिया खलीफा कुछ एडल्ट साइट्स में टॉप एक्ट्रेस के तौर पर भी रहीं।












Click it and Unblock the Notifications