पोर्न स्‍टार मिया खलीफा ने की सगाई, जानिए कौन हैं उनके मंगेतर?

नई दिल्‍ली। एडल्‍ट फिल्‍मों की सुपर स्‍टार मिया खलीफा ने ब्‍वॉयफ्रेंड रॉबर्ट सेंडबर्ग से सगाई कर ली है। उन्‍होंने खुद सोशल मीडिया पर तस्‍वीरें शेयर कर अपने फैंस को चौंका दिया। मिया ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर बाकायदा रॉबर्ट के साथ एक फोटो शेयर की है जिसमें उनकी ऊंगली में सगाई की रिंग दिख रही है। फोटो में मिया ने स्‍वीडन भाषा में कैप्‍शन लिखा है- इंगेज्‍ड। अब सभी लोग ये जानना चाह रहे हैं कि मिया ने जिससे सगाई की है वो शख्स है कौन? तो आइए आपको बताते हैं रॉबर्ट सेंडबर्ग के बारे में

पेशे से शेफ हैं रॉबर्ट सेंडबर्ग

पेशे से शेफ हैं रॉबर्ट सेंडबर्ग

रॉबर्ट सेंडबर्ग पेशेवर तौर पर शेफ हैं। रॉबर्ट को बचपन से ही खाना बनाने का शौक रहा है। इसका खुलासा उन्होंने अपने कई इंस्टग्राम पोस्ट के जरिए किया है। रॉबर्ट सेंडबर्ग और मिया खलीफा लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों ने अपने रिश्ते को हमेशा स्वीकार किया है। दोनों की एक-दूसरे संग स्पेशल कमेस्ट्री की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

मिया खलीफा को सगाई के लिए रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया था

मिया खलीफा को सगाई के लिए रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया था

रॉबर्ट के सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर रखें तो वो बेहतरीन शेफ हैं। इसके लिए उन्हें कई अवॉर्ड्स भी मिल चुके हैं। अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए रॉबर्ट सेंडबर्ग ने बताया कि मिया खलीफा को सगाई के लिए रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया था। रॉबर्ट ने बताया कि वह दोनों इस हफ्ते के आखिरी में शिकागो गए और शानदार डिनर किया और वहीं प्रपोज किया।

सगाई की र‍िंग को खाने के बीच में छ‍िपाया हुआ था

सगाई की र‍िंग को खाने के बीच में छ‍िपाया हुआ था

रॉबर्ट ने अपने सोशल मीड‍िया पर बताया कि हम इस हफ्ते के आख‍िर में हम शिकागो गए और शानदार डिनर किया। मैंने मिया को प्रपोज किया और उसने कहा हां! रॉबर्ट ने बताया कि मैंने मिया की सगाई की र‍िंग को खाने के बीच में छ‍िपाया हुआ था। मिया जैसे ही खाने लगी मैंने उसे रोका और र‍िंग प्रेजेंट की।

मिया के बदसूरत और सांवली होने का मजाक उड़ाती थीं लड़कियां

मिया के बदसूरत और सांवली होने का मजाक उड़ाती थीं लड़कियां

26 साल की मिया खलीफा का जन्म लेबनान के बेरट में हुआ था। इसके बाद साल 2001 में उनका परिवार अमेरिका शिफ्ट हो गया। एक इंटरव्यू के दौरान मिया ने कहा था कि स्कूल के दिनों में कई लड़कियां उन्हें दादागिरी दिखाया करती थीं। वह बदसूरत और सांवली होने के लिए उनका मजाक उड़ाती थीं। यहां तक कि मारपीट भी करती थीं। यह घटनाएं 2011 में हुए वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हुए हमले के बाद और बढ़ गई थीं।

पोर्न इंडस्‍ट्री से पहले रेस्‍टोरेंट में काम करती थीं मिया

पोर्न इंडस्‍ट्री से पहले रेस्‍टोरेंट में काम करती थीं मिया

पोर्न स्टार बनने से पहले मिया खलीफा मायामी फ्लोरिडा में एक रेस्टोरेंट में काम करती थीं। यहीं उन्हें एक शख्स ने पोर्न इंडस्ट्री में शामिल होने का ऑफर दिया था। मिया ने कुछ वक्त ही एडल्ट इंडस्ट्री में काम किया। कम समय में ही मिया दुनिया की पसंदीदा एडल्ट स्टार बन गई थीं। मिया खलीफा ने फिलहाल एडल्ट इंडस्ट्री छोड़ दी है।

कम समय में पोर्न फिल्‍मों की स्‍टार बन गईं खलीफा

कम समय में पोर्न फिल्‍मों की स्‍टार बन गईं खलीफा

मिया ने अक्टूबर, 2014 में ही पोर्न इंडस्ट्री में कदम रखा। 28 दिसंबर को पोर्नहब ने मिया को नंबर वन पोर्न एक्ट्रेस बताया। इससे पहले लिसा एन के नाम ये खिताब था। लैबनीज होने के चलते मिया को कई विवादों का सामना करना पड़ा।

पोर्न फिल्‍म में खलीफा ने पहना था हिजाब

पोर्न फिल्‍म में खलीफा ने पहना था हिजाब

हिजाब को इस्लामिक मूल्यों से जोड़ा जाता है। मिया अपने कुछ पोर्न वीडियोज में वे हिजाब पहने नजर आईं। इस्लामिक मूल्यों के मुताबिक हिजाब पवित्र होता है और उनका मानना है कि एडल्ट फिल्म में मिया ने हिजाब पहनकर उनके धर्म का अपमान किया। मिया भले ही अब लैबनान में ना रहती हो, लेकिन वहां के लोगों का मानना है कि मिया उनके देश का नाम खराब कर रही है। मिया के हाथ पर दो टैटूज हैं। उनके एक टैटू में लैबनान के राष्ट्रीय गान की ओपनिंग लाइन लिखी है, वहीं दूसरे टैटू में लैबनीज फोर्स क्रॉस बना है। इन दोनों ही टैटूज के चलते उन्हें जबरदस्त विवादों का सामना करना पड़ा।

18 साल में हो गई थी शादी

18 साल में हो गई थी शादी

मिया ने फरवरी, 2011 में 18 साल की छोटी उम्र में एक अमरीकन शख्स से शादी की थी। अभी वे मियामी में रहती है। मिया का कहना है कि उनके एडल्ट इंडस्ट्री में आने के बाद उनके पैरेंट्स ने बात करना बंद कर दिया। मिया के पैरेंट्स उनकी करियर से नाराज हैं। मिया के पैरेंट्स ने एक बयान में कहा था कि वे मिया के एक्शन से खुद को अलग करते हैं। मिया ने पोर्न इंडस्ट्री में जाने का फैसला विदेश में रहने के कारण लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+