आतंकियों की गलतफहमी से हुआ MH17 पर हमला, निशाने पर थे पुतिन

मलेशियाई विमान एमएच 17 आतंकवादियों की गलतफहमी का शिकार बन गया, जबकि उनके निशाने पर रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन थे। न्यूज एजेंसी इंटरफैक्स की खबर के मुताबिक मलेशियाई विमान गलती से निशाना बना। इसकी जगह रूस के राष्ट्रपति पुतिन का विमान निशाने पर था। लेकिन पहचान में गलती की वजह से मलेशियाई विमान निशाना बना।
पढ़ें-5 महीनों में दूसरी बार मलेशियाई विमान पर हुआ हमला
विमान हादसे के बाद उसका मलबा करीब 15 किलोमीटर के दायरे में फैला दिखा। विमान पूर्वी यूक्रेन के ग्रैबोवो नामक स्थान पर गिरा। जिस इलाके में मलेशियाई विमान गिरा वहां पिछले कुछ समय में यूक्रेन की वायुसेना के दो विमान विद्रोहियों का निशाना बन चुके है।












Click it and Unblock the Notifications