मेक्सिकों में में ड्रग माफिया से मुठभेड़ में 19 की मौत
मेक्सिको। ड्रग माफिया और सुरक्षाकर्मियों के बीच मेक्सिको में हुई मुठभेड़ में 19 लोगों के मारे जाने खबर है। जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ नॉर्थवेस्ट मेक्सिको की सीमा पर हुई है। इससे पहले प्रशासन की ओर से कहा गया था कि मुठभेड़ में 14 लोगों की मौत हुई है। कोहिला के गवर्नर मिगेल एंजेल रिकम सोलिस ने बताया कि इस मुठभेड़ में चार पुलिस अधिकारी 2 आम नागरिक और 13 संदिग्ध ड्रग माफियाओं के मारे जाने की खबर है, जबकि 6 लोग इसमे घायल हो गए हैं।

गवर्नर ने बताया कि यह शूटआउट तकरीबन एक घंटे तक चला। यह मुठभेड़ विला यूनियन टाउन जोकि अमेरिका से 64 किलोमीटर दूर है टेक्सस के इगल पास के पास है वहा हुई है। प्रशासन का कहना है कि 14 गाड़ियों और हथियार को जब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि आपराधिक संगठन लंबे समय से कोहिला शहर में घुसने की कोशिश कर रहे थे। गवर्नर ने बताया किक संगठित अपराध, मुख्यरूप से कार्टेल डेल नोरस्टे हर रोज कोहिला में घुसने की कोशिश करते हैं। लेकिन आज सुरक्षाकर्मियों की इनसे मुठभेड़ हो गई।
गवर्नर ने कहा कि हम किसी भी सूरत में संगठित अपराध को अपने क्षेत्र में पनपने नहीं देंगे। बता दें कि यह मुठभेड़ अमेरिकी राष्ट्रपति के उस बयान के बाद हुई है जब उन्होंने कहा था कि वह मेक्सिको के गुटों को आतंकी संगठन घोषित करेंगे। लेकिन मेक्सिको की सरकार ने ट्रंप के इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था। ट्रंप ने मेक्सिको को प्रस्ताव दिया था कि इन गुटों के खिलाफ युद्ध छेड़ने के लिए अमेरिका उनकी मदद करेगा।












Click it and Unblock the Notifications