मेक्सिको: बच्चों की पार्टी पर गोलीबारी, 11 मरे
Reuters
बर्थडे पार्टी में गोलीबारी
मेक्सिको के हिडाल्गो प्रांत के तिज़ायुका शहर में नकाबपोश बंदूकधारियों ने बच्चों की जन्मदिन पार्टी पर गोलियां चलाई, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई है.
पुलिस ने बताया कि उन्हें घटनास्थल से तीन बच्चे ज़िंदा मिले हैं, लेकिन पार्टी में मौजूद सभी 11 वयस्कों की गोलियां लगने से मौत हो गई है.
शहर के रिहायशी इलाक़े में एक घर के बाहर टेंट लगाकर जन्मदिन की पार्टी मनाई जा रही थी.
मेक्सिको में पिछले कुछ दिनों में हिंसा की ऐसी कई घटनाएं हुई हैं और ज़्यादातर घटनाओं की वजह नशीले पदार्थों के कारोबार से जुड़ी रंजिश रही है.
इसी साल सिर्फ़ मई में 2,186 लोगों की हत्या हुई यानी रोज़ाना 70.












Click it and Unblock the Notifications