डोनाल्ड ट्रंप के ट्वीट से नाराज हुए मेक्सिको के राष्ट्रपति, अमेरिका का प्रस्तावित दौरा किया रद्द

इससे पहले कभी दोनों देशों के बीच ऐसी तनावपूर्ण स्थिति देखने को नहीं मिली है, लेकिन डोनाल्ड ट्रंप के आक्रामक रवैये से इस बार ऐसी स्थिति पैदा हो गई है।

वॉशिंगटन। गुरुवार को अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मेक्सिको के राष्ट्रपति एनरिक पेना निएतो को लेकर ऐसा ट्वीट किया, जिसने दोनों देशों के संबंधों में खटास पैदा कर दी है। इस ट्वीट का परिणाम यह हुआ कि मेक्सिको के राष्ट्रपति ने अमेरिका का अपना प्रस्तावित दौरा ही रद्द कर दिया। इससे पहले कभी दोनों देशों के बीच ऐसी कोई स्थिति देखने को नहीं मिली, लेकिन डोनाल्ड ट्रंप के आक्रामक रवैये से इस बार ऐसी स्थिति पैदा हो गई है। डोनाल्ड ट्रंप अपनी अमेरिका फर्स्ट नीति की वजह से पूरी आक्रामकता से पेश आ रहे हैं।

donald trump डोनाल्ड ट्रंप के ट्वीट से नाराज हुए मेक्सिको के राष्ट्रपति, अमेरिका का प्रस्तावित दौरा किया रद्द
ये भी पढ़ें- मेक्सिको के राष्ट्रपति की डोनाल्ड ट्रंप को दो टूक, दीवार की कीमत नहीं चुकाएंगे

गुरुवार को अमेरिका के राष्ट्रपति ने मेक्सिको के राष्ट्रपति को लेकर ट्वीट किया कि अगर वह सीमा पर बनने वाली दीवार के लिए पैसे नहीं दे सकते हैं तो उन्हें अपने घर पर ही रहना चाहिए। डोनाल्ड ट्रंप ने यह ट्वीट उस समय किया है, जब मेक्सिको के विदेश मंत्री लुइस विडेगेरे के नेतृत्व में एक टीम व्यापार और आव्रजन नीति पर बातचीत करने के लिए वॉशिंगटन में ही पहुंची हुई है। दरअसल, 31 जनवरी को मेक्सिको के राष्ट्रपति अमेरिका के प्रस्तावित दौरे पर जाने वाले थे, जिससे पहले कुछ अहम मुद्दों पर अमेरिकी पक्ष से बातचीत करने के लिए मेक्सिको की ये टीम वॉशिंगटन में पहुंची हुई थी।
ये भी पढ़ें- पाक सेना का दावा: अधिकारियों से तंग होकर पाक सीमा में पहुंचा था चंदू चव्हाण
इससे पहल अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को अपने एक और वादे को पूरा करते हुए मैक्सिको सीमा पर दीवार बनाने का आदेश दिया था। इसके लिए उन्होंने जरूरी दस्तावेज पर हस्ताक्षर भी कर दिए थे। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता स्पाइस ने बताया कि डोनाल्ड ट्रंप दक्षिणी सीमा पर घुसपैठ करने वालों की हिरासत के लिए और अधिक जगह बनाए जाने के उपायों वाले दस्तावेज पर भी हस्ताक्षर कर चुके हैं। ट्रंप ने दक्षिणी सीमा पर बैरियर बनाने का भी आदेश दिया था। ट्रंप ने कहा था कि इस दीवार का खर्च मेक्सिको देगा, जबकि मेक्सिको की तरफ से पैसे दिए जाने की मांग को नामंजूर किया जा चुका था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+