बट-लिफ्ट सर्जरी के बाद 29 वर्षीय मशहूर मॉडल Joselyn Cano की मौत, कहा जाता था 'मैक्सिकन किम कार्दशियन'
नई दिल्ली। mexican kim kardashian: महिला हो या पुरुष आज के जमाने में हर किसी में खूबसूरत और सबसे अलग दिखने की चाह है। अच्छा शरीर पाने की चाहत में लोग तरह-तरह की सर्जरी कराते हैं, लेकिन उनका यह जुनून कभी-कभी उनकी जान भी ले लेता है। ऐसी ही एक बुरी खबर मैक्सिको से सामने आई है जहां कि मशहूर मॉडल जोसलिन कैनो (joselyn cano) की एक सर्जरी के बाद 29 साल की आयु में उनका निधन हो गया। बता दें कि जोसलिन कैनो मॉडलिंग की दुनिया में एक बड़ा नाम थीं, कैनो के फैंस उन्हें 'मैक्सिकन किम कार्दशियन' के नाम से भी जानते हैं।

बट-लिफ्ट सर्जरी फेल होने की वजह से मॉडल की मौत
29 वर्षीय जोसलिन कैनो की मौत के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस अपना दुख जता रहे हैं। इस बीच कई यूजर्स ने महिलाओं से ऐसी किसी सर्जरी से परहेज करने की अपील की है जिससे उनकी जान को खतरा हो। द मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार इंस्टाग्राम पर 12 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स वालीं मॉडल जोसलिन कैनो बट-लिफ्ट सर्जरी (butt-lift surgery) के लिए कोलंबिया पहुंची थीं। रिपोर्ट के मुताबिक उनकी सर्जरी ठीक तरह से नहीं हो सकी जिस वजह से कैनौ की मौत हो गई।

'मैक्सिकन किम कार्दशियन' के नाम से थी मशहूर
जोसलिन कैनो ने ब्राजीलियन बट लिफ्ट सर्जरी (Brazilian butt lift surgery) यानी बीबीएल करवाया था। सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड अदाओं और लुक की वजह से जोसलिन कैनो को 'मैक्सिकन किम कार्दशियन' का भी टैग मिला था। इंस्टाग्राम पर दुनियाभर से उनके फैंस मौजूद हैं। जोसलिन कैनो के इंस्टाग्राम पर कुल 12.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वह उन चुनिंदा मॉडल्स में थी जिन्होंने बहुत कम समय में बुलंदियों को छुआ।

बोल्ड अदाओं को लेकर चर्चा रहती थीं जोसलिन
29 वर्षीय जोसलिन कैनो अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड अदाओं को लेकर चर्चा में रहती थीं। जोसलिन कैनो इन दिनों अपने हॉट फोटोज के कारण सुर्खियों में थीं। जोसली ने अपने करियर की शुरुआत सत्रह साल की उम्र में एक मॉडल के रूप में की थी लेकिन बीस साल की होने तक इसे गंभीरता से लेना शुरू नहीं किया था। एक मॉडल के तौर पर अच्छा दिखने के लिए उन्होंने कई तरह की सर्जरी पहल भी करवाई थी।

फेसबुक पर लाइव-स्ट्रीम हुआ था अंतिम संस्कार
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जोसलिन कैनो का अंतिम संस्कार उन्हीं के अकाउंट से लाइव-स्ट्रीम किया गया था। कैनो के फेसबुक पेज पर एक मिलियन से भी अधिक लाइक्स हैं। जब जोसलिन कैनो की ब्राजीलियन बट लिफ्ट सर्जरी फेल होने और उनकी मौत की खबरें सामने आई तो फैंस को बड़ा झटका लगा। ट्विटर पर कई फैंस ने मॉडल के निधन पर सोक व्यक्त किया है।

क्या होता है बट लिफ्ट सर्जरी?
महिलाओं में इन दिनों बट लिफ्ट सर्जरी को लेकर क्रेज बढ़ गया है। इस सर्जरी के फेल होने की वजह से कई महिलाओं ने अपनी जानें गंवाई है लेकिन आज भी इसे कराने वालों की संख्या में कोई कमी नहीं है। कई डॉक्टर्स भी बटलिफ्ट को खतरनाक बताते हैं। बता दें कि इस सर्जरी में कूल्हों में फैट ट्रांसफर कर दिया जाता है, ताकि वो भरे हुए दिखें। मकसद होता है कि इस सर्जरी के बाद कूल्हे नैचुरल भी लगे।
यह भी पढ़ें: बिना बेहाश किए 9 साल की लड़की का ब्रेन सर्जरी करते रहे डॉक्टर्स, वो मजे में बजाती रही पियानो












Click it and Unblock the Notifications