4 हजार करोड़ के घर में रहता है दुनिया का सबसे अमीर परिवार, 700 हैं कार, संपत्ति इतनी कि गिनते-गिनते थक जाएंगे
World Wealthiest Family: दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क हैं, ये तो बात तो लगभग हर कोई जानता है। लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया का सबसे अमीर परिवार कौन है? धरती के सबसे धनी परिवार के पास आपकी सोच से भी ज्यादा संपत्ति है।
इस रॉयल फैमिली में 56 लोग रहते हैं और उनके पास 10-20 नहीं, बल्कि 700 लग्जरी कार है। इनका घर 4000 करोड़ रुपये का है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उनकी नेटवर्थ कितनी होगी। आइए जानते हैं दुनिया के सबसे रईस परिवार के बारे में?

Al Nahyan royal family: जानिए दुनिया के सबसे अमीर परिवार के बारे में?
- दुनिया का सबसे अमीर परिवार अबू धाबी का 'अल नाहयान शाही परिवार' है। ब्लूमबर्ग की हालिया रिपोर्ट में इन्हें रॉयल फैमिली की कैटेगरी में सबसे टॉप पर रखा गया है।
- Al Nahyan family net worth: अल नाहयान रॉयल फैमिली के पास 25,33,113 करोड़ रुपये की सपंत्ति है। यह नेटवर्थ एलन मस्क की कुल संपत्ति 14,87,360 से करोड़ रुपये ज्यादा है।

- GQ की रिपोर्ट के मुताबिक अबू धाबी का अल नाहयान शाही परिवार के पास 4078 करोड़ का राष्ट्रपति महल है। कहा जाता है, इस महल के गुंबद पर सोने का पानी चढ़ा हुआ है।
- अल नाहयान शाही परिवार के पास 700 लग्जरी गाड़ियां हैं। वहीं 8 निजी जेट और फुटबॉल क्लब है। इसके पास एक याट है, जिस पर गोल्फ तक खेला जा सकता है।
दुनिया के सबसे अमीर परिवार में कितने लोग रहते हैं?
संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, जिन्हें MBZ के नाम से भी जाना जाता है, इस परिवार के मुखिया हैं और उनके 18 भाई और 11 बहनें हैं। अमीराती शाही के नौ बच्चे और 18 पोते-पोतियां भी हैं। कुल मिलाकर इस परिवार में 50 सदस्य हैं। परिवार की राजकुमारी अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।

दुनिया के सबसे अमीर परिवार के पास कहां से आता है इतना पैसा?
अल नाहयान शाही परिवार के पास दुनिया के लगभग छह प्रतिशत तेल भंडार है। यही इनकी कमाई का सबसे बड़ा जरिया है। इसके अलावा इस परिवार के पास मैनचेस्टर सिटी फुटबॉल क्लब और कई प्रसिद्ध कंपनियों में हिस्सेदारी है। इनके शेयर गायिका रिहाना के सौंदर्य ब्रांड फेंटी से लेकर एलन मस्क के स्पेस एक्स तक में हैं।

दुनिया की सबसे बड़ी SUV कार भी इसी परिवार के पास
अबू धाबी शासक के छोटे भाई शेख हमद बिन हमदान अल नाहयान के पास 700 से अधिक कारों का कलेक्शन है। जिसमें दुनिया की सबसे बड़ी एसयूवी (SUV) के साथ पांच बुगाटी वेरॉन, एक लेम्बोर्गिनी रेवेंटन, एक मर्सिडीज-बेंज सीएलके जीटीआर, एक फेरारी 599XX और एक मैकलेरन एमसी12 कार शामिल है।
अल नाहयान शाही परिवार के पास और क्या-क्या?
- अल नाहयान परिवार के पास अबू धाबी में सोने का पानी चढ़ा कसर अल-वतन राष्ट्रपति महल है, जो पूरे संयुक्त अरब अमीरात में मौजूद ऐसे कई महलों में से सबसे बड़ा है। ये महल 94 एकड़ में फैला है बड़े गुंबद वाले महल में 350,000 क्रिस्टल से बना एक झूमर है और इसमें बेशकीमती ऐतिहासिक कलाकृतियां हैं।
- राष्ट्रपति के भाई तहनून बिन जायद अल नाहयान, परिवार की मुख्य निवेश कंपनी के प्रमुख हैं, जिसका मूल्य पिछले 5 सालों में लगभग 28,000 प्रतिशत बढ़ गया है। कंपनी की मार्केट वैल्यू $235 बिलियन है। ये कंपनी कृषि, ऊर्जा, मनोरंजन और समुद्री बिजनेस की बादशाह है। कंपनी हजारों लोगों को रोजगार देती है।
- संयुक्त अरब अमीरात के अलावा अबू धाबी राज परिवार के पास पेरिस और लंदन सहित दुनिया भर में लक्जरी संपत्तियां हैं। परिवार के पूर्व मुखिया को ब्रिटेन के सबसे पॉश इलाकों में उनकी प्रोपर्टी के लिए "landlord of London" का उपनाम दिया गया था।
- 2015 में न्यूयॉर्कर की एक रिपोर्ट मुताबिक अबू धाबी शाही परिवार के पास ब्रिटिश शाही परिवार के बराबर संपत्ति थी।
- इस परिवार के मुखिया MBZ ने 2008 में अबू धाबी यूनाइटेड ग्रुप ने यूके फुटबॉल टीम मैनचेस्टर सिटी को 2,122 करोड़ में खरीदा था। कंपनी के पास सिटी फुटबॉल ग्रुप का 81 प्रतिशत हिस्सा भी है, जो मैनचेस्टर सिटी, मुंबई सिटी, मेलबर्न सिटी और न्यूयॉर्क सिटी फुटबॉल क्लब को संचालित करता है।












Click it and Unblock the Notifications