Rupert Murdoch: 92 साल में पांचवी शादी, क्यों कहा जाता है मीडिया जगत का सबसे ताकतवर इंसान?

Rupert Murdoch: मीडिया मुगल कहे जाने वाले रूपर्ट मर्डोक पूरे मीडिया के कॉर्पेरिटीकरण का जीता-जागते उदाहरण हैं। ऐसा कहा जाता है कि मर्डोक की खबरों की वजह से अमेरिका के आधे लोगों की सोच तय होती है।

Why is Rupert Murdoch is so powerful

Image: File

मीडिया मुगल रूपर्ट मर्डोक एक बार फिर से अधिक उम्र में शादी करने को लेकर चर्चा में हैं। 92 साल की उम्र में उन्होंने अपनी 66 वर्षीय पार्टनर ऐन लेसली स्मिथ के साथ अपनी सगाई का एलान किया है। मर्डोक व लेस्ली की शादी इस वर्ष गर्मियों के अंत में होगी। यह उनकी पांचवी शादी होगी। वे अपनी चौथी पत्नी जेरी हॉल से पिछले साल ही अलग हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया में जन्मे अरबपति कारोबारी रूपर्ट मर्डोक को मीडिया जगत का सबसे ताकतवर इंसान कहा जाता है। उनके पास अमेरिका की भी नागरिकता है।

71 सालों से मीडिया जगत का हिस्सा

मर्डोक के व्यापारिक साम्राज्य में अमेरिका में फॉक्स न्यूज, वॉल स्ट्रीट जर्नल और ब्रिटेन का द सन और द टाइम्स जैसे पब्लिकेशन हाउस शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया के मीडिया हाउस पर उनका एकछत्र राज बताया जाता है। भारतीय मीडिया में भी मर्डोक की अच्छी-खासी दखल है। फोर्ब्स के अनुसार मर्डोक के पास लगभग 22 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। मर्डोक ने अपने पिता की मौत के बाद 1952 में न्यूज लिमिटेड की कुर्सी संभाली थी।

मीडिया जगत का सबसे पावरफुल शख्स

ऑस्ट्रेलिया के एक छोटे से संस्थान के डायरेक्टर से अपना सफर शुरू करने वाले मर्डोक को मीडिया जगत का सबसे पावरफुल इंसान कहा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि वे एक इशारे पर कई देशों की सरकारें गिराने में सक्षम हैं। मर्डोक के समाचार पत्रों में घोटाले, विवाद से जुड़ी लोगों का ध्यान खींचने वाली अधिकांश खबरें होती हैं। इसकी वजह से ये पूरी दुनिया में मशहूर हुआ। मर्डोक का साम्राज्य 50 से भी अधिक देशों में बिखरा हुआ है। मर्डोक के ऊपर दुनिया की बड़ी हस्तियों के फोन टैप करने का आरोप है। इस आरोप की जांच FBI ने की थी जिसके बाद उन्हें न्यूज इंटरनेशनल के डायरेक्टर के पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

मीडिया के राजनीतिक इस्तेमाल का आरोप

उन पर मीडिया के राजनीतिक इस्तेमाल के भी आरोप लगता रहा है। उन्होंने अमेरिकी चुनाव में बराक ओबामा का खुल कर समर्थन किया था जबकि वे बाइडेन के विरोधी माने जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बाइडेन ने मर्डोक को 'दुनिया का सबसे खतरनाक आदमी' बताया था। फिलहाल रूपर्ट मर्डोक के अखबार फॉक्स न्यूज को डॉनाल्ड ट्रम्प की पार्टी का मुखपत्र बताकर उसकी आलोचना की जाती है। फॉक्स न्यूज वर्तमान में 2020 के चुनाव के बारे में जानबूझकर झूठ फैलाने के लिए मानहानि के मुकदमे में उलझा हुआ है।

मर्डोक का ब्रिटेन में भी काफी प्रभाव

ब्रिटेन में रूपर्ट मर्डोक का प्रभाव किसी से छुपा नहीं है। यहां मर्डोक की मीडिया प्रवासी लोगों के खिलाफ खबरें चलाने के लिए चर्चित है। मर्डोक की मीडिया सरकार पर लंबे समय से दबाव बनाती आ रही है कि प्रवासी लोगों को वापस भेज दिया जाना चाहिए। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर से भी मर्डोक के काफी करीबी रिश्ते रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ब्रिटेन के पॉलिसी मेकिंग तक आपस में साझा किया करते थे। इसके बाद उनकी खूब आलोचना भी हुई। हालांकि टोनी ब्लेयर को रूपर्ट अपनी तीसरी बीवी वेंडी के साथ हुए तलाक के लिए भी जिम्मेदार ठहराया जाता है।

क्यों होती है रूपर्ट मर्डोक की आलोचना?

मर्डोक के प्रेस साम्राज्य ने समलैंगिक और ट्रांसजेंडर मुद्दों में भी अपने आलोचनात्मक रुख के लिए जाना जाता है। मर्डोक से जुड़े न्यूज चैनलों-अखबारों में ट्रांस लोगों का मजाक उड़ाना और उन्हें बदनाम करना, किताबों में एलजीबीटीक्यू सामग्री को नियंत्रित करना आदि शामिल होता है। मर्डोक के आलोचक कहते हैं कि ये सिर्फ एक समाचार संगठन नहीं है। मर्डोक एक राजनीतिक दल के रूप में कार्य करता है, अपने दूर-दराज वैचारिक विश्व दृष्टिकोण के अलावा, स्पष्ट रूप से परिभाषित व्यावसायिक हितों की खोज में काम करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+