कंबोडिया के होटल के कसीनो में लगी भीषण आग, अब तक 10 लोगों की मौत, 30 से ज्यादा गंभीर

कंबोडिया का ये होटल थाईलैंड की सीमा के पास स्थिति है और ये होटल जुआरियों के बीच काफी प्रसिद्ध है।

 Cambodia hotel casino fire

Cambodia hotel Fire: कंबोडिया के पोइपेट गांव में ग्रैंड डायमंड कैसीनो में आग लगने से कम से कम दस लोगों की मौत हो गई है और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। कंबोडिया के जिस होटल में भीषण आग लगी है, वो पड़ोसी देश थाईलैंड के जुआरियों के बीच काफी प्रसिद्ध है और सामने आ रही तस्वीरों में लोगों को होटल की छत से जान बचाने के लिए कूदते देखा जा रहा है।

होटल के कैसिनो में लगी आग

पड़ोसी थाईलैंड के जुआरियों के बीच लोकप्रिय कंबोडिया के सीमावर्ती कस्बे के एक कसीनो होटल में बुधवार को आग लगने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, थाईलैंड के बचावकर्मियों ने बताया कि, पोइपेट में ग्रैंड डायमंड सिटी होटल के कसीनो में भीषण आग लग गई। ये कसीनो होटल की तीसरी मंजिल पर था और आग पर काबू पाने के लिए कंबोडियाई अधिकारियों ने आपातकालीन कोशिशें शुरू कर दीं। थाई बचाव दल के प्रमुख, पेटचारिन थाएंथोंग ने कहा कि, ऐसा प्रतीत होता है कि लोगों की मौत दम घुटने की वजह से हुई है। उन्होंने कहा कि, "जब हम पहुंचे, तो हम अंदर नहीं जा सके, क्योंकि आग पहले ही पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले चुका था और होटल धू-धूकर जल रहा था।"

700 नागरिक बचाए गये

अधिकारियों के मुताबिक, अभी तक होटल और आसपास की इमारतों से करीब 700 थाई नागरिकों को बचाया गया और थाईलैंड के अस्पतालों में भेजा गया। घटनास्थल की तस्वीरों में विशाल और खतरनाक आग की लपटें होटल से निकलती दिखाई दे रही हैं। आग पर पूरी तरह काबू पाया गया है या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है। हालांकि, सीएनएन ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से खबर दी है, कि होटल से अभी भी धुंआ निकलते देखा जा सकता है, लेकिन अब आग की लपटें नहीं दिख रही हैं। स्थानीय पुलिस कमिश्नर मेजर जनरल सिथी लोह ने कहा कि, 300 पुलिस अधिकारी, 11 फायर ट्रक और कई हेलीकॉप्टर आग पर काबू पाने के लिए तैनात किए गए थे। उन्होंने कहा कि, आग का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन होटल के काफी संकीर्ण जगह पर स्थिति होने की वजह से फिलहाल आग की स्थिति का पूरी तरह से आकलन करना थोड़ा मुश्किल बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+